Monday, October 12metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई में बीच सड़क पर युवक की हुई पिटाई, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई. मीरा रोड के घोड़बंदर इलाके से रोड रेज का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग एक शख्स को बीच सड़क पर पीटते हुए नजर आ रहे हैं और वह शख्स हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है। उस शख्स का दोष सिर्फ इतना था कि उसने एक टेम्पो ड्राइवर को एक ओर से जाने के लिए बोला था।जो वीडियो सामने आया है उसे घटनास्थल के सामने की बिल्डिंग पर किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया है। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि यह वीडियो किस दिन का है। लेकिन काशीमीरा पुलिस ने इस घटना की पुष्टि जरूर की है। फिलहाल काशिमिरा पुलिस इस घटना की सचाई पता लगाने में जुटी है।

Spread the love