Wednesday, August 26metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पेपर लीक कराने का झांसा देकर छात्रा से किया रेप

दिल्ली :  दिल्ली के करोलबाग के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में एक लैब टेक्निशियन द्वारा पेपर लीक कराने का झांसा देकर 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी हनी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता तिब्बिया कॉलेज परिसर में परिवार के साथ रहती है। ऊपर की मंजिल पर आरोपी हनी भी रहता है। वह करोलबाग स्थित पैथोलोजी सेंटर में लैब टेक्निशियन है। पीड़िता पास के सरकारी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। पढ़ाई में कमजोर होने के कारण हनी उसे पढ़ाता था। इसी दौरान आरोपी ने बताया कि प्रश्नपत्र उसके दोस्त की प्रिंटिंग प्रेस में छपता है। इसके बाद उसने पेपर लीक कराने का झांसा देकर छात्रा से जनवरी में दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा गर्भवती हो गई। सोमवार को तबियत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए तो सारा मामला सामने आ गया। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।

Spread the love