Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मनसे कार्यकर्ताओं ने की भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई

ठाणे: इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रेक्टर प्रदीप राणे ने मनसे से संबंधित एक पोस्ट गलती से वॉट्सऐप ग्रुप पर फॉरवर्ड कर दी, जिसकी सजा उसे पिटकर भुगतनी पड़ी। गुस्साए मनसे कार्यकर्ताओं ने राणे को घर में घुसकर पीटा और कान पकड़ कर माफी मंगवाई। मनसे ने इसका विडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। राणे की शिकायत पर राबोडी पुलिस ने मनसे के ठाणे शहर उपाध्यक्ष सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राणे भाजपा कार्यकर्ता भी है।

पुलिस के अनुसार, राणे ने एक वॉट्सऐप ग्रुप पर राज ठाकरे के खिलाफ पोस्ट डाल दी थी। इसी ग्रुप में शामिल मनसे के समर्थक भड़क गए। इसके बाद मनसे के ठाणे शहर उपाध्यक्ष विश्वजीत जाधव 2 साथियों के साथ राणे के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। राणे ने माफी मांगी और पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन राणे को काम पकड़कर माफी मांगने पर मजबूर किया गया। इसका विडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया। सभी आरोपी फरार हैं।

Spread the love