Sunday, March 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

लाखों का गुटखा जब्त, 2 गिरफ्तार

पालघर: तलासरी पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान 55 लाख रुपये का गुटखा जब्त किया है। मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पिछले 5 महीने में पालघर पुलिस ने हाइवे पर लगभग 10 करोड़ रुपये का गुटखा जब्त किया है। इसके बाद भी गुजरात से मुंबई आसानी से गुटखे की तस्करी हो रही है। पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर सूचना मिली थी कि वापी से एक ट्रक में भारी मात्रा में गुटखा भरकर मुंबई जा रहा है। तलासरी स्थित हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान गुटखे से भरा ट्रक जब्त कर लिया गया।

Spread the love