Monday, September 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

लोकल पर पत्थरबाजी, आरपीएफ जवान घायल

ठाणे : ठाणे से सीएसएमटी की तरफ जा रही एक लोकल ट्रेन पर अज्ञात व्यक्ति ने कल शनिवार सुबह ९.२५ बजे पत्थर फेंका, जिससे लोकल में ड्यूटी कर रहा जवान घायल हो गया। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत ठीक है। आरपीएफ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ठाणे में तैनात कांस्टेबल अजय कुमार शनिवार को अंबरनाथ से दादर जानेवाली लोकल ट्रेन के दिव्यांग डिब्बे में ड्यूटी कर रहा था। तभी कांजूरमार्ग से विक्रोली स्टेशन के बीच आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) से किसी ने पत्थर मार दिया, जो अजय कुमार की नाक और माथे के बीच में लगा। घायल अवस्था में अजय कुमार को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें भायखला के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजय कुमार का सिटी स्वैâन कराने के बाद पता चला की उनकी नाक की हड्डी नहीं टूटी है। फिलहाल अजय कुमार को अस्पताल में रखा गया है। इस दुर्घटना में अजय कुमार की आंखें बाल-बाल बच गर्इं।

Spread the love