Wednesday, August 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

लोकल पर फेंकी बोतल, महिला यात्री घायल

मुंबई : मध्य रेलवे पर ठाणे-मुंब्रा के बीच चलती लोकल पर कुछ असामाजिक तत्वों ने कांच की बोतल फेंकी। इससे महिला डिब्बे में यात्रा कर रही तीन महिलाएं जख्मी हो गईं। चोटिल यात्रियों का नाम आशा पाटील, सुष्मिता गावकर और अनाघा अर्दलकर बताए जा रहे हैं। रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है। रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात 9:30 बजे के करीब हुई थी, जब डोंबिवली की ओर जाने वाली लोकल ठाणे-मुंब्रा से क्रॉस कर रही थी। डिब्बे में भीड़ होने के कारण तीनों महिलाएं अन्य यात्रियों के साथ ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी थीं। रेलवे पुलिस ने बताया की कलवा स्टेशन पर चोटिल महिलाओं को उतारकर प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि आशा पाटील के सिर में आठ टांके लगाने पड़े। अनाघा ने घटना के बाद ट्वीट कर जानकारी दी।

Spread the love