Sunday, October 4metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

युवक की तालाब में डूबने से मौत

गाजीपुर,गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय कोल्ड स्टोर के पास मछली मारने गए युवक का शव बुधवार को तालाब में उतराया शव मिला। भदौरा गांव निवासी अमित राजभर पुत्र त्रित नाथ राजभर मछली मारने के लिए घर से कोल्ड स्टोर के पीछे तालाब में गया हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि अचानक पैर फिसलने से तालाब के अंदर चला गया होगा। इसकी वजह से युवक की मौत हो गई। युवक के देर शाम घर न आने से परिवारवालों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं जब शौच करने के लिए ग्रामीण तालाब की ओर गए तो तालाब में उतराए युवक के शव को देखकर ग्रामीण सन्­न रह गए।.

Spread the love