Wednesday, May 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

नालासोपारा: चरित्र संदेह पर पत्नी को बेरहमी से पीटा

नालासोपारा: तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के संतोष भुवन इलाके में चरित्र संदेह को लेकर एक व्यक्ति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल पत्नी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, राधेशाम अरुण ठाकुर (25) ने एक रात देखा कि पत्नी रेशमी ठाकुर ने नई घड़ी पहनी है। ठाकुर को उसके चरित्र पर शक हुआ कि घड़ी किसी ने दी है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। रात साढ़े 10 बजे ठाकुर ने चमड़े की बेल्ट से पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी।

Spread the love