Monday, September 14metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई : छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई पुलिस ने यहां एक साझा टैक्सी में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा को निशाना बनाकर अश्लील हरकत करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीनदयाल मोतीराम सिंह (27) के रूप में हुई है। उसे उत्तर प्रदेश के आगरा में पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा कि उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना 30 नवंबर को दोपहर 12:35 बजे से 12:50 बजे के बीच हुई जब पीड़िता कंबाला हिल बस स्टॉप से ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन तक एक साझा टैक्सी में यात्रा कर रही थी। उस समय 20 से 25 वर्ष की आयु के आरोपी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता का पीछा किया और उसके अंगों को छूकर और उसके प्रति अश्लील इशारे करके गलत व्यवहार किया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद यहां गामदेवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और सीसीटीवी फुटेज तथा विस्तृत जांच के आधार पर मुंबई पुलिस की एक टीम आरोपी के पैतृक स्थान के लिए रवाना हुई और उसे गिरफ्तार कर मुंबई ले आई।

Spread the love