Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

बांद्रा इलाके में हुई बुजुर्ग की हत्या में इस्तेमाल समान को छिपाने वाला गिरफ्तार

मुंबई। बांद्रा इलाके में हुई बुजुर्ग की हत्या के बाद पुलिस ने बुजुर्ग के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पुलिस को पता चला कि हत्यारा बगल में ही रहता है। जांच में आरोपी के नाम का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में अब दूसरे आरोपी को सबूतों को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू और दूसरा समान छिपाया था। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी का नाम राहुल नायडू (27) है। राहुल कॉल सेंटर में काम करता है और हत्या को अंजाम देने में इस्तेमाल किये गए चाकू और लोहे की छड़ को राहुल ने ही ठिकाने लगाया था। जांच में पता चला कि छिपाए गए हथियार से आरोपी शहरिफ अली समशेर शेख (27) ने हत्या की थी। जांच में यह भी पता चला है कि पैसे चुराने के उद्देश्य से यह हत्या की गई है। बुजुर्ग महिला का हाथ और पैर बंधा हुआ पुलिस को मिला था, जिससे हत्या के बारे में पुलिस को पता चला।
अधिकारियों ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद और तकनीकी सबूतों के आधार पर शेख से पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी पर शक हुआ, इसके बाद पूछताछ में पता चला कि तीन दिन पहले वह चोरी के इरादे से एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसा था। उसने घर से कुछ कीमती सामान चुराया और हत्या करने के बाद घर का दरवाजा बंद कर फरार हो गया। फ्लैट से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिम चोरी के इरादे से ही हत्या की गई है। दोनों ही आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love