
मुंबई, जागतिक महिला दिवस के अवसर पर मलाड पूर्व स्थित कुरार पुलिस ठाणे में महिला पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा दिंडोशी विधानसभा के महामंत्री सुधीर राउत और सह आयोजक- भारती बेंडे, वार्ड अध्यक्ष – अखिलेश पाण्डेय, सुनील पाल द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस थाने में कार्यरत महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में जटाशंकर झा, दुर्योधन यादव, अच्युत काळे, शिवकुमार दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन यादव तथा महिला पदाधिकारी सीता प्रजापती, कविता सिस्टर,नंदिनी राजभर,नंदनी सूर्यवंशी, वर्षा यादव रिटा पटेल, उना झा, आरती तिवारी, सुरेखा कांबळे और भाजपा के कई अन्य महिला एवं पुरुष पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस विशेष अवसर पर आयोजक सुधीर राउत और सह आयोजक- भारती बेंडे ने महिला पुलिसकर्मियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। भारती बेंडे ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब सभी महिलाएं अपने परिवार और बच्चों के साथ घरों में थीं, तब कुरार पुलिस थाने की महिला अधिकारी और पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए दिन-रात अपनी ड्यूटी पर तैनात थीं। इस त्याग और समर्पण को देखते हुए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
भारती बेंडे ने आगे कहा कि एक महिला होने के नाते उन्हें महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का अवसर मिला, जो उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए कुरार पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन परबकर सहित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
अंत में, सभी आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला पुलिसकर्मियों सहित कुरार पुलिस थाने के सभी अधिकारियों का आभार माना।