मुंबई : मुंबई में विपक्ष का दावा है कि मुंबई में मिठी नदी गाद (नदी की तलहटी में जमा कीचड़) प्रकरण में ब्लैक लिस्ट में डाली गई वर्गो स्पेशालिटीज प्राइवेट लिमिटेड को मुंबई महानगरपालिका ने ‘ट्रैश बूम’ के रखरखाव के लिए करीब 14 करोड़ रुपये का ठेका दिया है।
मिठी नदी से गाद (कीचड़ / सिल्ट) निकालने के काम में कथित अनियमितताओं और महानगरपालिका को 65 करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान के मामले में कंपनी से जुड़े लोगों के खिलाफ पहले कार्रवाई की गई थी. हालांकि, कानूनी राय लेने के बाद महानगरपालिका ने वर्गो कंपनी को इस बार निविदा प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी।
