Sunday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई : डॉक्टर से शादी का झांसा… 37 लाख की नौकरी का दावा; खुद ही बना ‘प्लेबॉय’

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर एक 30 वर्षीय डॉक्टर की पहचान एक ऐसे युवक से हुई, जिसने खुद को आईटी इंजीनियर बताया. आरोपी ने दावा किया कि उसकी सालाना सैलरी 37 लाख रुपये है और मुंबई में उसका खुद का घर भी है. प्रोफाइल और बातचीत से प्रभावित होकर डॉक्टर ने शादी के लिए इस रिश्ते को आगे बढ़ाया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुभाष सातपुते (34) ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर ‘कुमार जाधव’ के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाया था. उसने डॉक्टर को बताया था कि वह आईटी इंजीनियर है और सालाना 37 लाख रुपये कमाता है.
प्लेबॉय से मिलने की शर्ट रखी
शादी के लिए हामी भरने से पहले आरोपी ने डॉक्टर के सामने एक अजीब शर्त रखी. उसने कहा कि शादी से पहले सैक्सुअल कंपैटिबिलिटी जांचने के लिए डॉक्टर को एक ‘प्लेबॉय’ से मिलना चाहिए. खास बात यह थी कि उस कथित प्लेबॉय का मोबाइल नंबर भी आरोपी ने ही डॉक्टर को दिया. डॉक्टर आरोपी की बात पर भरोसा करके उस व्यक्ति से मिलने पहुंची. पुलिस का आरोप है कि इस मुलाकात के दौरान हुई घटना की रिकॉर्डिंग की गई और बाद में उसे आरोपी को भेजा गया.
शादी न करने का बनाया मौत का बहाना
इसके बाद डॉक्टर को उम्मीद थी कि अब शादी की बात आगे बढ़ेगी. लेकिन आरोपी ने फिर नया बहाना बनाया. उसने डॉक्टर से कहा कि उसने ज्योतिषी से सलाह ली है और अगर उसने डॉक्टर से शादी की तो तीन महीने के भीतर उसकी मौत हो जाएगी. इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया.
बाद में डॉक्टर को इस पूरे मामले की असली सच्चाई पता चली. पुलिस के मुताबिक, जिस व्यक्ति को डॉक्टर ने ‘प्लेबॉय’ समझकर मुलाकात की थी, वह कोई और नहीं बल्कि खुद सुभाष सातपुते था. यानी एक तरफ वह ‘कुमार जाधव’ बनकर खुद को 37 लाख रुपये सालाना कमाने वाला आईटी इंजीनियर बता रहा था और दूसरी तरफ कथित ‘प्लेबॉय’ बनकर डॉक्टर से मिल रहा था.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
फर्जीवाड़े का पता चलने के बाद डॉक्टर ने वालीव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बलात्कार, धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सुभाष सातपुते को नालासोपारा के संतोष भुवन इलाके से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपी द्वारा इसी तरह कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए जाने की जानकारी भी सामने आई है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *