मानवता कल्याण विश्व प्रतिष्ठान की पहल को सोसायटी का मिला सहयोग
उद्घाटन के अवसर पर सभी पदाधिकारियों का जताया गया आभार
Brijesh Singh- Reporter
मुंबई । कुर्ला पश्चिम कोहिनूर स्थित गणेश कृपा हाउसिंग सोसायटी में मानवता और आपसी सहयोग की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। दिव्यांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए सोसायटी के चारों विंग के पदाधिकारियों के सहयोग से एक नया गेट खोला गया। रविवार को मानवता कल्याण विश्व प्रतिष्ठान – नेशनल फॉर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट ऑर्गनाइजेशन के कार्यालय के ठीक सामने इस नए गेट का उद्घाटन किया गया।
यह कार्यालय गणेश कृपा हाउसिंग सोसायटी में शॉप नंबर 4 पर स्थित है। सोसायटी के चारों ओर बाउंड्री बनी हुई है और इसके A, B, C तथा D विंग के सामने पहले से ही एक-एक गेट मौजूद है, लेकिन प्रतिष्ठान के कार्यालय के सामने कोई गेट नहीं होने के कारण वहां आने-जाने वाले दिव्यांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी असुविधा होती थी। लोगों की इस परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से मानवता कल्याण विश्व प्रतिष्ठान के अध्यक्ष मोहम्मद वसीम खान ने गणेश कृपा हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारियों से चर्चा की और उनके सामने इस समस्या को रखा।
उन्होंने विशेष रूप से बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों, बुजुर्गों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए कार्यालय तक पहुंचने का रास्ता आसान होना जरूरी है। अध्यक्ष की इस पहल पर सोसायटी के A, B, C और D चारों विंग के पदाधिकारियों ने सकारात्मक सोच दिखाते हुए गेट खोलने की अनुमति प्रदान की। सोसायटी के इस सहयोग से गेट का कार्य पूरा हुआ और रविवार को इसका उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम में सोसायटी के चारों विंग के पदाधिकारियों के साथ मानवता कल्याण विश्व प्रतिष्ठान के अध्यक्ष, पदाधिकारी, सदस्य और सभासद भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में A विंग सोसायटी एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष पांडुरिनाथ टी. शिंदे, सचिव एकनाथ जाधव, संयुक्त सचिव राजेंद्र गोथल और संयुक्त सचिव रवींद्र एम. चौहान मौजूद रहे। B विंग के चेयरमैन रघुनाथ जाधव तथा C विंग के चेयरमैन प्रमोद वांगे और नागराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं मानवता कल्याण विश्व प्रतिष्ठान की ओर से अध्यक्ष मोहम्मद वसीम वी. ए. खान, नर्गिस फारूकी, हनुमंता मारियप्पा तुपदार, इरशाद तथा संगठन के अन्य सदस्य एवं सभासद उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान की ओर से गणेश कृपा हाउसिंग सोसायटी के चारों विंग के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया। संगठन ने कहा कि सोसायटी के पदाधिकारियों ने दिव्यांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों, बुजुर्गों और महिलाओं की जरूरतों को समझते हुए जिस तरह सहयोग किया है, वह सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता की भावना को दर्शाता है। इस नए गेट के खुलने से अब कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और पहले होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। एक छोटी-सी पहल से कई लोगों की राह आसान बनाने का यह प्रयास आपसी सहयोग और संवेदनशीलता का अच्छा उदाहरण है।
