Wednesday, November 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

कांदिवली में अजंता महिला मंडल द्वारा छठ महापर्व का भव्य आयोजन

मुंबई । कांदिवली स्थित लोखंडवाला के विलासराव देशमुख पार्क में हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी अजंता महिला मंडल की ओर से छठ महापर्व का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा पार्क छठ मैया की भक्ति और श्रद्धा में डूबा नजर आया।

कार्यक्रम में उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजपति यादव, वार्ड क्रमांक 28 की कांग्रेस नगरसेविका डॉ. अजंता यादव, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की नगरसेविका पुष्पा रमेश कलंबे, शिवसेना पदाधिकारी रमेश कलंबे तथा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अशोक सूत्राले प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक, जिला और मुंबई प्रदेश स्तर के कई महिला, पुरुष एवं युवा पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान राजपति यादव और डॉ. अजंता यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत और सम्मान किया। वहीं नगरसेविका पुष्पा रमेश कलंबे ने अपने विचार रखते हुए छठ महापर्व की धार्मिक और सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें भक्ति भाव से जोड़ने के लिए उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजपति यादव की ओर से विशेष भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छठ मैया को समर्पित सुंदर भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। भोजपुरी गीतों और भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा पार्क भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *