Tuesday, September 24metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई और पुणे को तोहफा देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मुंबई : विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार मुंबई, पुणे के लोगों को एक और महत्वपूर्ण तोहफा देने वाली है। देश की पहली बुलेट ट्रेन के बाद देश की पहली हाईपरलूप सेवा के लिए  अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भूमिपूजन होगा। हाईपरलूप से मुंबई से पुणे की यात्रा सिर्फ 35 मिनट में पूरी हो सकेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के  अनुसार, सितंबर में प्रधानमंत्री मोदी के हाथों पुणे में मुंबईपुणे हाईपरलूप सेवा के लिए आधारशिला रखे जाने की योजना है। राज्य मंत्रिमंडल ने इसी महीने हाईपरलूप परियोजना को  मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री के वॉररूम में इन दिनों हाईपरलूप परियोजना की तैयारी चल रही है। पहले चरण में 11.80 किलोमीटर का कार्य पूरा किया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में  बाकी 105.7 किलोमीटर का कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमिगत मेट्रो के एक किलोमीटर मार्ग के निर्माण पर एक हजार करोड़ का खर्च आता है।

एलिवेटेड मेट्रो मार्ग  पर कुल खर्च करीब 350 करोड़ प्रति किलोमीटर है, जबकि हाईपरलूप के एक किलोमीटर पर लगभग 400 करोड़ रुपए का खर्च अपेक्षित है। इस परियोजना को पूरा  करने में 9 साल  का समय लगेगा। इसके पहले बीते 30 जुलाई को राज्य मंत्रिमंडल ने हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। यह देश में पहली बार है, जब किसी सरकार ने  पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए हाइपरलूप टे€नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए स्वीकृति दी है। हाइपरलूप तैयार होने के बाद मुंबई-पुणे का सफर महज 23 मिनट में तय हो सकेगा। अभी सड़क  मार्ग से यह दूरी साढ़े तीन घंटे में पूरी होती है।

Spread the love