Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 13 जनवरी 2018

मेष- आज आपकी दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। शारीरिकरुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा।

वृषभ- गुस्से और वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क- आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। आकस्मिक धन मिलेगा।

सिंह- नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा।

कन्या- परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। वाणी पर संयम बरतें। किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है।

तुला- नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें।कारोबार में मुनाफा मिल सकता है।

वृश्चिक- परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाने के योग हैं। अकस्मात का योग है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। रहन-सहन में कष्‍टमय हो सकता है।

धनु- विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। व्‍यवहारिकता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
मकर- मानसिक रुप से भी आपको चिंता परेशान करेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शारीरिक रुप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।

कुंभ- घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। शारीरिकरूप से स्वस्थता और मानसिकरुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आलस्‍य में वृद्धि होगी।

मीन- मन अशांत रहेगा। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओ के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Spread the love