Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 14 जनवरी 2018

मेष राशि – आज मेष वाले काम में सावधानी बरतें। किसी वाद-विवाद में ना पड़े। आज गाड़ी चलाते वक्त ज्यादा सावधान रहें। बाहर खाना खाने से बचें। कार्य में बाधा आ सकती है या काम देरी से पूरा होगा। कारोबार में सोच-समझकर निवेश करें। संतान पक्ष से मतभेद हो सकते हैं।

वृषभ राशि- आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। पति-पत्नि के बीच तालमेल बना रहेगा। घर में गेस्ट आ सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज छोटा धन लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।

मिथुन राशि- आज आपको शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। आज दोस्तों के साथ घूमने मौज-मस्ती करने जा सकते हैं। आपको मान और सम्मान प्राप्त होगा। मानसिक शांति रहेगी।

कर्क राशि- कर्क राशि वाले आज आर्थिक प्लानिंग कर सकेंगे। आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी। किसी के साथ वाद-विवाद ना करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार में शांति बनी रहेगी। शारीरिक और मानसिकरुप से स्फूर्ति और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आप के अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह राशि – आज मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। अधिक मेहनत करने पर फल मिलेगा। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज आप नए कार्य का प्रारंभ न करें। शेयर- सट्टे में पैसा ना लगाएं वरना नुकसान हो सकता है।

कन्या – आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। किसी विवाद में ना पड़ें। प्रॉपर्टी के मामले में सावधानी बरतें।

तुला राशि – आज आपको मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे।

वृश्चिक राशि – पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। आज का दिन शांति से व्यतीत करें। स्थायी संपत्ति और वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखने की जरूरत है। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्‍थिति हो सकती है।

धनु राशि – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी- इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार- धंधे में प्रगति होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। यात्रा की संभावना है।

मकर राशि – वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है।

कुंभ राशि – पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। परिवारजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगें।

मीन राशि – पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। जरूरी दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है।

Spread the love