Friday, August 14metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

ऐंकर अर्पिता मर्डर केस में कात‍िल अरेस्‍ट

मुंबई
मालवणी पुलिस ने ऐंकर अर्पिता तिवारी हत्याकांड की गुत्थी लाई डिटेक्टर टेस्ट से सुलझा ली है। पुलिस ने सोमवार को उसके पुराने दोस्त अमित हाजरा को गिरफ्तार किया है। उसे सत्र न्यायालय ने 20 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।पुलिस ने शक के घेरे में आए करीब आधा दर्जन लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाया था। अमित ने वारदात के बाद पुलिस को जो बयान दिया था, लाई डिटेक्टर टेस्ट के दौरान उसका बयान पुलिस को दिए बयान से एकदम उलट था। इसीलिए वह शक के घेरे में आया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात के चार दिन पहले फेसबुक पर अमित की अर्पिता से बहस हुई थी। पुलिस ने इस फेसबुक चैटिंग को भी उसकी गिरफ्तारी का आधार बनाया है।

11 दिसंबर को मालाड में फ्लैट की 15वीं मंजिल से गिरने से अर्पिता की मौत हो गई थी। अमित और उसके कुछ साथियों ने दावा किया था कि अर्पिता की मौत बाथरूम की खिड़की से गिरकर हुई। बाद में इन संदिग्धों ने कहानी बनाई कि उसने खुदकुशी की होगी, लेकिन अर्पिता के परिवार के आरोप के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धारा लगाई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *