Friday, September 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मलाड पूर्व में भव्य मुफ्त स्वास्थ्य शिविर…

अप्पा पाड़ा स्थित स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चला आरोग्य शिविर

मुंबई, मलाड पूर्व। 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर अप्पा पाड़ा स्थित स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक भव्य मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया।

कार्यक्रम में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, महामंत्री विनय दूबे, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, मेट्रो दिनांक समाचार पत्र के संपादक दीनानाथ तिवारी, भाजपा उत्तर-पश्चिम जिला कोषाध्यक्ष कमलेश शुक्ला, भाजपा महिला मोर्चा त्रिवेणीनगर मंडल महामंत्री मंजू तिवारी, उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के पदाधिकारी डॉ. राजू मिश्रा, कोमल जायसवाल, बिनय सिंह, महेश वर्मा, योगेंद्र चौहान, सुभाष सिंह तथा विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी अरविंद दूबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर में एमबीबीएस एवं मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. दीपक भारद्वाज, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. माधुरी खैर मोडे, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गायत्री काटपड़ी, जनरल फिजिशियन डॉ. अंकुश विश्वकर्मा, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. साक्षी भारद्वाज, हड्डी रोग विशेषज्ञ अतुल भावसार तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. श्वेता विश्वकर्मा सहित चिकित्सकों ने लोगों की जांच की। विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षणों के साथ रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई तथा जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।

शिविर के आयोजक एवं उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के सचिव डॉ. नूतन सिंह ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल देकर स्वागत-सम्मान किया तथा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *