Saturday, September 26metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

ठाणे : ड्यूटी के दौरान पुलिस सब-इंस्पेक्टर की मौत!

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में कार्रवाई के दौरान पुलिस सब-इंस्पेक्टर किसान के. भोईर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात स्थानीय लोगों की शिकायत पर टीम वागले एस्टेट में देर रात खुली दुकान बंद कराने पहुंची थी। वहां हिस्ट्रीशीटर राजू वाल्मीकि शराब पीता मिला। पुलिस ने उसे हटाने की कोशिश की तो उसने कथित तौर पर भोईर को जोर से धक्का दे दिया। इससे वे पुलिस वैन के अंदर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने साथियों के साथ आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ने के कुछ देर बाद भोईर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *