Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 27 जनवरी 2018

मेष- आज आपका दिन अस्वस्थता में बीतेगा। किसी का भला करने से आप मुसीबत में फंस सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। सोच-समझकर निर्णय लें। धन लाभ के लालच में कुछ हानी ना हो इसका ध्यान रखें।

वृषभ- आज आपका जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। धन हानि हो सकती है। पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। ऑफिस में साथियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। आज आपको प्रेमी से उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क- आज आप धार्मिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। साथ ही धार्मिक स्थान पर परिवार के साथ जा सकते हैं। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन में संतान की चिंता रहेगी। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

सिंह- आज आपको संभलकर चलने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अनैतिक कार्य से दूर रहें। परिवारजनों के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें। आज आपको आध्यात्मिकता से शांति मिलेगी।

कन्या- आज समाज में आपको नाम-यश मिलेगा। वाहनसुख प्राप्त हो सकता है। कारोबार के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

तुला- आज घर में सुख-शांति रहेगी। ऑफिस में आपके काम से सभी प्रसन्न होंगे। माता-पिता की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक- आज गृहस्थजीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। महिला मित्रों से लाभ मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। नौकरी मिलने के योग हैं।

धनु- आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आज शारीरिक तथा मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

वास्तु के हिसाब से क्या है प्लाट चुनने का सबसे सही तरीका

मकर- आज के दिन नए कार्य शुरू कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कारोबार में मुनाफ मिलने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कुंभ- आज सोच-समझकर कुछ बोलें। किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में मन-मुटाव हो सकता है। कार्य असफल हो सकते हैं। इससे मन में असंतोष रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मीन- आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आपको कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।

Spread the love