Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 12 फरवरी 2018

मेष- लव लाईफ से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ना लें। पार्टनर से बहस करने से बचें। आपकी किसी बात से पार्टनर परेशान हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर ही कुछ बोले। सिंगल लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है।

वृषभ- आज अपने साथी से बेवजह बहस करने से बचें। अपने पार्टनर की बात पर ध्यान दें। पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। प्रेमी के मन का ख्याल रखें।

मिथुन- आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको कई अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं। इसलिए उनके चुनाव में आपको दिक्कत आ सकती है। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बीताने की कोशिश करेंगे।

कर्क- आज अपने ऑफिस की समस्याएं वहीं छोड़कर आएं। ऐसा नहीं करने से आप पार्टनर पर अपना ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाएंगे। प्रेम संबंधों का बनाए रखने के लिए कुछ बातें इग्नोर करनी पड़ेगी। पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे।

सिंह- लव लाइफ में खुशी और तालमेल रहेगा। पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है। प्रेमी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। मानसिक तनाव परेशान कर सकता है।

कन्या- आज आपके रोमांटिक मूड में रहेंगे। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। पार्टनर से आपको खूब प्यार मिलेगा। पार्टनर की सेहत की चिंता रहेगी।

तुला- आज के दिन आपका साथी परेशान रहेगा। इसलिए तनाव को दूर करने के लिए बाहर घूमने जा सकते हैं। आज के आपको दिन भरपूर रोमांस मिलेगा। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिल सकता है।

वृश्चिक- आज की शाम पार्टनर के साथ बाहर बिताने का प्रयास करें। इससे नीरसता खत्म होगी। कुछ लोग प्यार को शादी में बदलने का मन बना सकते हैं। सहयोगी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। पति-पत्नी के लिए आज का दिन अच्छा होगा। किसी दोस्त से संबंध मजबूत हो सकते हैं।

धनु- सोच समझकर ही कुछ बोलें। यदि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आज आपको खूब रोमांस करने का मौका मिलेगा। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है।

मकर- पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है। विवाद होने पर बात को खत्म करने की पहल करें। प्रेमी से अपनी बात मनवाने की कोशिश ना करें। अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है।

कुंभ- पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है लेकिन बाद में माहौल ठीक हो जाएगा। आज के दिन सोच समझकर अपने जीवन में नई ताकत व स्फूर्ति लाने का प्रयास करें। आज पार्टनर से रोमांस नहीं मिलेगा।

मीन- आज के दिन लव लाइफ में रुकावटे दूर होंगी। अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है। पति-पत्नि के बीच समय की कमी हो सकती है। आज कोई विशेष इच्छा पूरी हो सकती है।

Spread the love