Sunday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

2019 चुनाव पर मंथन, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मोदी-शाह की बैठक आज

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। ये बैठक दिल्ली स्थित भाजपा के नए मुख्यालय ‘6-A, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग’ पर शाम को 4 बजे होगी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में 2019 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा शासित राज्यों में केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता भी बैठक में शिरकत करेंगे। बैठक में विकास और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया जाएगा। साथ ही ये विचार किया जाएगा कि उनका कैसे और बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *