Saturday, October 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 28 फरवरी 2018

मेष – आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। शारीरिकरुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। बातचीत में संयम बरतें। मित्रों से भेंट हो सकती है।

वृषभ – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। गुस्से और वाणी पर संयम रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। वाद-विवाद हो सकता है।

मिथुन – परिश्रम की अधिकता रहेगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कर्क – आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा। आकस्मिक धन मिलेगा। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह – नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। गुस्से पर काबू रखें। मन अशांत रहेगा। व्‍यवहारिकता में कमी आएगी। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा।

कन्या – आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। वाणी पर संयम बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है।
तुला – पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सावधान ही रहें। मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। आलस्य और तनाव बढ़ सकता है।

वृश्चिक – आज आय कम और खर्च अधिक होगा। रहन-सहन में कष्‍टमय हो सकता है। अकस्मात का योग है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आंखों में दिक्कत हो सकती है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाने के योग हैं।

धनु – शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। व्‍यवहारिकता में कमी आएगी। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। माता से लाभ होगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। आय में वृद्धि होगी। विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है।

मकर – भवन सुख में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक रुप से भी आपको चिंता परेशान करेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शारीरिक रुप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।

कुंभ – परिवार की समस्‍याएं बढ़ेंगी। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। आलस्‍य में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकता है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा।

मीन– सामाजिक रुप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन अशांत रहेगा। यात्रा के योग हैं। कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओ के साथ संबंधों में निकटता आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी।

Spread the love