Tuesday, September 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

लोकल ट्रेन में महिला के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई
मुंबई की एक लोकल ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का विडियो सामने आया है। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की बतई जा रही है। इस दौरान ठाणे से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जाने वाली लोकल ट्रेन के एक कोच में बैठी महिला के साथ एक शख्स छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी को दादर स्टेशन से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। विडियो में दिख रहा है कि पीड़िता खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी ने उस वक्त शराब का सेवन किया था। घटना के दौरान सहयात्रियों के चुपचाप बैठे रहने और चेन पुलिंग न करने पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि कोच दिव्यांग आरक्षित था जिस वजह से बाकी यात्री मामले में कोई मदद नहीं कर सके।

वहीं विडियो में बगल वाले कोच में एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है जो दखल देने की कोशिश करता है। हालांकि ट्रेन उस समय स्पीड में थी और अगला स्टेशन भी नजदीक था। ट्रेन के दादर पहुंचते ही आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे या नहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *