Tuesday, August 25metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 21 अप्रैल 2018

मेष – नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। दोस्तों से लाभ मिल सकता है। आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप वाद-विवाद से दूर रहें। अपनी वाणी पर संयम रखें।

वृषभ – पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। आज किसी से वाद- विवाद हो सकता है। भाई को स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकते हैं। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। आज आपकी वाणी में कटुता रहेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें।

मिथुन – परिवार में भी मतभेद रहेगा। चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्‍ति हो सकती है। नपरिवार का वातावरण भी परिवर्तित होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं।

कर्क – किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएं उठेगी। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी।

सिंह – छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। स्त्रीवर्ग से लाभ होने की भी संभावना है। आय में वृद्धि होगी। संतानों की ओर से भी लाभ मिलेगा। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएंगे। व्यवसाय और व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायी है।

कन्या – ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर उपस्थित होने की संभावना है। ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा।
तुला – विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। आज आप नए काम शुरू कर सकते हैं। रहन-सहन में असहज महसूस करेंगे। खुद पर संयम रखें। परिवार की समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक – संतान को कष्‍ट हो सकता है। दांपत्य जीवन के सुख अनुभव कर सकेंगे। घर के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। घूमने जा सकते हैं। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

धनु – कारोबारी व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने काम पूरे करेंगे। परिवारजनों और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक रुप से सफलता मिलेगी। आज आपका दांपत्य जीवन आनंददायी रहेगा।

मकर – मन में अशांति रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे नए संबंध बनेंगे। सेहत में सुधार होगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी।

कुंभ – धन लाभ होने के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें। मित्रों से भेंट हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। अधिक परिश्रम करने पर कम लाभ प्राप्त होगा। मानसिक शांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

मीन– पिता से लाभ मिल सकता है। चिंतामुक्त दिन बीतेगा। गुस्से पर काबू रखें। यात्रा पर जाने के योग हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। आज धन अधिक खर्च होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *