Friday, March 13metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महिला के सामने हस्तमैथुन करने लगा ऊबर ड्राइवर

मुंबई
एक सनसनीखेज घटना में शुक्रवार सुबह अंधेरी में ऊबर टैक्सी सेवा का एक ड्राइवर अपनी कार में बैठी महिला यात्री के साथ ओछी हरकत करते पकड़ा गया। महिला यात्री कार में अकेली थी, तो ड्राइवर अंधेरी सीप्ज के व्यस्त सिग्नल पर अपनी पेंट की चेन खोलकर हस्तमैथुन करने लगा। महिला ने जब इस पर आपत्ति की, तो वह कार छोड़कर फरार हो गया। महिला ने घटना की शिकायत एमआईडीसी पुलिस में दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्होंने ऊबर कैब बुक की। जब पौने ग्यारह बजे वह मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में पहुंचीं, तो एक सिग्नल पर टैक्सी रुकते ही ड्राइवर ने पेंट की चेन खोलकर अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। मैं तुरंत कार से बाहर आ गई और उसे यहीं पर सफर खत्म करने को कहा। तब वह गाली देकर बोला, हुआ क्या है? तब मैंने उससे कहा कि क्या तुम्हें पता नहीं कि तुमने क्या किया? तुम क्या चाहते हो? क्या मैं हल्ला करूं? ड्राइवर ने फिर गालियां दीं और किराया मांगने लगा। जिस जगह यह सब हुआ, वहां लोग तमाशा देख रहे थे। कोई पुलिस वाला भी वहां नहीं था।

एक्सेस किया खत्म
ऊबर ने एक बयान में बताया कि उन्होंने ताजा घटना के बाद अपने ऐप पर उस ड्राइवर का एक्सेस खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे दिशा-निर्देश साफ तौर पर इस तरह के अनुचित व्यवहार को खारिज करते हैं।

पहली घटना नहीं
ऊबर टैक्सी सेवा के लिए इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। गत अक्टूबर में हैदराबाद में महिला को एयरपोर्ट छोड़ने निकला ड्राइवर भी इसी तरह हस्तमैथुन करते पकड़ा गया था।

Spread the love