Monday, May 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

छात्रा ने लगाया 57 वर्षीय इंजिनियरिंग संस्थान के प्रफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप

मुंबई
मांटुगा स्थित प्रख्यात इंजिनियरिंग संस्थान में पढ़ने वाली 22 साल की छात्रा ने संस्थान में कार्यरत एक प्रफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस विद्यार्थी इकाई के मुंबई अध्यक्ष अमोल मातेले ने बताया कि पीड़िता को आरोपी प्रफेसर किसी बहाने से अपने विभाग में बुलाया करता था।

आरोप है कि 18 मई को प्रफेसर ने उसे किसी फाइल पर हस्ताक्षर करने के लिए बुलाया और कार्यालय में बैठाकर कर रखा। घर पहुंच कर पीड़िता ने परिजन को इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन ने संस्थान के निदेशक से घटना की शिकायत की।

मातले ने संस्थान के निदेशक से मिलकर आरोपी प्रफेसर के खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई करने की मांग की। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, घटना वाले दिन संस्थान बंद होने और छात्र-छात्राओं के संस्थान के परिसर से चले जाने के बाद प्रफेसर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मांटुगा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बी.एम.काकड़ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस 57 वर्षीय आरोपी प्रफेसर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *