Friday, May 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई में समुद्र में नहा रहे 4 युवक डूबे, दो के शव बरामद; नेवी के दो हेलीकॉप्टर जुटे तलाशी अभियान में

मुंबई. मुंबई के जुहू बीच पर गुरुवार शाम नहाने के दौरान 4 लड़के समुद्र में डूब गए। दो के शव बरामद हो गए हैं। नेवी के दो हेलीकॉप्टर समेत गोताखोर टीम भी तलाशी अभियान में लगी है। नेवी शुक्रवार तड़के से इस अभियान का हिस्सा बनी। इससे पहले पुलिस और तटरक्षकों की टीम रात भर तलाशी अभियान में जुटी रही है। नेवी ने कहा है कि समुद्र में उठने वाली तेज लहरों के कारण तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है।
देर शाम समुद्र में नहा रहे थे सभी:जुहू पुलिस ने बताया कि गुरुवार को डीएन नगर अंधेरी के रहने वाले 5 लड़कों का ग्रुप जुहू बीच पर घूमने गया था। यह सभी समुद्र में नहाने लगे इसी बीच लहरों ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे फरदिन सौदागर (17), सोहेल शकील खान (17), फैजल शेख (17), नजीर गाजी (17) समुद्र में डूब गए, जबकि वसीम खान (22) नाम का एक युवक मौके पर तैनात सुरक्षा रक्षकों द्वारा बचा लिया गया। दो लड़कों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इसके लिए तलाशी अभियान जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *