Tuesday, May 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महाराष्ट्र के करदाताओं के पैसे से हो रहा गुजरात का विकास : कांग्रेस

मुंबई
कांग्रेस ने प्रस्तावित बुलेट ट्रेन परियोजना के जरिए महाराष्ट्र के करदाताओं के पैसे से गुजरात का विकास सुनिश्चित करने का राज्य सरकार पर आरोप लगाया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य के पक्ष में लागत के असमान बंटवारे का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता अनंत गाडगिल ने कहा कि प्रस्तावित अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के 12 में से सिर्फ चार स्टेशन महाराष्ट्र में पड़ते है। विधान परिषद के सदस्य ने कहा, ‘कुल लागत का 2/3 गुजरात को और 1/3 हिस्सा महाराष्ट्र को लेने के बजाय हम (प्रस्तावित बुलेट ट्रेन परियोजना) की 50 फीसदी लागत को साझा कर रहे हैं। इसका मतलब है कि गुजरात का विकास महाराष्ट्र के करदाताओं के पैसों से हो रहा है। क्या इसे गुजरात मॉडल कहा जाए?’

आपको बता दें कि महत्त्वाकांक्षी योजना पर कुल करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह पैसा जापान कर्ज के रूप में दे रहा है। पहली बुलेट ट्रेन के 2023 तक चलने की उम्मीद है। कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक दल परियोजना का विरोध कर रहे हैं और इसे पैसे की बर्बादी बता रहे हैं। गाडगिल ने ननार रिफाइनरी जैसी परियोजनाओं का आवंटन विदेशी कंपनियों को देने का प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *