Tuesday, May 26metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

नन रेप मामले में वैटिकन ने दखल दिया, बिशप ने छोड़ी जिम्मेदारी

हरियाणा में टॉपर से गैंगरेप का मुख्य आरोपी सेना का जवान
रेवाड़ी: हरियाणा में टॉपर लड़की से गैंगरेप मामले में आरोपियों की पहचान हो गई है। मुख्य आरोपी सेना का एक जवान पंकज है, जो राजस्थान के कोटा में तैनात है। दो अन्य आरोपी भी पीड़िता के गांव के मनीष और निशु हैं। घटना के 72 घंटों बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में गुस्सा है। पुलिस ने कहा कि धरपकड़ के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी)गठित कर दिया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम राजस्थान भी गई है। एसआईटी की अगुआई नूंह की एसपी नाजनीन भसीन को सौंपी गई है। उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से आरोपियों को पकड़वाने की अपील की और सुराग देने पर 1 लाख इनाम देने का ऐलान भी किया।
गौरतलब है, 12 सितंबर की शाम पीड़िता जब कोचिंग जा रही थी, तब उसके गांव के ही तीनों आरोपियों ने महेंद्रगढ़ के कनीना बस स्टैंड से उसे बहाने से गाड़ी में बिठाया और उसे नशीली चीज पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया था।
देश को हिलाने वाले रेप के मामलों में शनिवार को ऐक्शन होते दिखा। हरियाणा की टॉपर से गैंगरेप में जहां पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें 24 घंटों में गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। वहीं, केरल के नन रेप केस में वैटिकन के दखल के बाद आरोपी बिशप को अपनी जिम्मेदारी छोड़नी पड़ी। भोपाल शेल्टर होम में बच्चों का यौन शोषण करने वाले संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *