Saturday, November 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

इमारत का स्लैब गिरने से 8 मजदूर घायल, दो की हालत बनी गंभीर

मुंबई. सोमवार सुबह शहर से सटे ठाणे के बालकम के रुनवाल गार्डन सिटी इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का स्लेब अचानक गिर पड़ा। इसके नीचे फंसने से यहां काम कर रहे 8 मजदूर घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें ठाणे के जिला हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, हादसा तकरीबन 11 बजे के आसपास हुआ है। इसमें छत्त बनाने के लिए नीचे से लगी हुई बांस को हटाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान ये एक साथ मजदूरों पर गिर पड़ी। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।