Thursday, May 14metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 04 जनवरी 2018

मेष – धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप पर लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता से लाभ होने के संकेत हैं। परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा।

वृषभ – संतान सुख में वृद्धि होगी। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। मित्रों से भेंट होने की संभावना है।

मिथुन – आय में वृद्धि होगी। तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। संतान पक्ष से लाभदायी समाचार मिलेगा।

कर्क – दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर की साज-सज्जा में फेरबदली करेंगे। आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभदायी है। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा। मित्रों के साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे।

सिंह – गुस्से पर काबू रखें। धार्मिक प्रवृत्तियों में दिन व्यतीत होगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। आरोग्य मध्यम रहेगा। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। व्यवसाय में बाधा आ सकती है।

कन्या – वाणी पर संयम रखें। गुस्सा पर काबू रखें। किसी यात्रा पर जाने से बचें। नया काम करने से बचें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। धन हानि के योग हैं।
तुला – मान-सम्मान मिल सकता है। आज का दिन अच्छा होगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा होगा। धन लाभ के संयोग है। मित्रों के साथ खान-पान हो सकता है।

वृश्चिक – आज आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छा सहकार मिलेगा। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे।

धनु – संतानों के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। यात्रा-प्रवास करने से बचें। मित्रों से भेंट हो सकती है। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी।

मकर – परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की संभावना है। पानी से संभलकर रहें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अपनों से मनमुटाव का प्रसंग रहेगा।

कुंभ– मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। भाग्य की वृद्धि होगी। घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी।

मीन– गुस्से पर काबू रखें। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खुद पर संयम रखें। मानसिक हानि हो सकती है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *