Thursday, May 14metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

14 साल की स्कूली छात्रा को चाकू मारा, गिरफ्तार

मुंबई
भायंदर के एक सबवे में 14 साल की एक स्कूली छात्रा का पीछा कर चाकू मारने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय विनोद कश्यप के रूप में हुई है। पिछले 18 महीने से आरोपी उसका पीछा कर रहा था और उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।घटना सुबह 7 बजे की है जब नवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल जाने के लिए सबवे में गई। उसके डर के चलते छात्रा की मां उसके साथ ही स्कूल तक जा रही थीं। जैसे ही मां-बेटी सबवे में दाखिल हुईं, कश्यप ने आकर छात्रा को चाकू मार दिया। छात्रा की मां ने मदद के लिए गुहार लगाई लेकिन नये बने सबवे में कोई नहीं था। बाद में घायल छात्रा को कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। कश्यप के ऊपर पीछा करने, कत्ल करने की कोशिश और पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *