Wednesday, March 4metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Author: metro-admin

मुंबई : किसानों को 25 हजार कहां से देंगे उद्धव ठाकरे?

मुंबई : किसानों को 25 हजार कहां से देंगे उद्धव ठाकरे?

मुंबई : बेमौसम बारिश की मार से पीड़ित किसानों को प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये की मदद देना उद्धव ठाकरे सरकार के लिए लोहे के चने चबाने से कम नहीं है। सवाल है कि सरकार यह रकम लाएगी कहां से? वैसे राज्य की माली हालत को देखते हुए ठाकरे सरकार ने किसानों की मदद की गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र से 14,600 करोड़ रुपये की मांग की है। इस साल सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में बेमौसम बारिश हुई थी। इससे करीब 94,53,139 हेक्टेयर की फसलों को नुकसान हुआ है। सरकार अगर प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये देगी तो सरकार को करीब 23,600 करोड़ रुपये चाहिए। यदि किसानों को इतनी मदद दी गई तो करीब सात महीने तक सरकारी कर्मचारियों का वेतन रोकना पड़ेगा। 80 घंटे के मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस ने बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों की मदद के लिए 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर देने का प्रस्ताव म
कांदिवली : नाराज भाई ने पहले की मारने की कोशिश, फिर दी अपनी जान

कांदिवली : नाराज भाई ने पहले की मारने की कोशिश, फिर दी अपनी जान

मुंबई : कांदिवली स्थित हनुमान नगर के नरसीपाडा में एक 32 वर्षीय व्यक्ति इज्जत के नाम पर अपनी बहन और जीजा को मारना चाहता था। असफल होने पर उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार देर रात की है। समता नगर पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम बटेश्वर तिवारी है। बटेश्वर की बहन ने दूसरी जाति के युवक के साथ शादी कर ली थी। इस बात से नाराज बटेश्वर ने शादी के दौरान ही बहन और बहनोई को जान से मारने की धमकी दी थी। बदले की भावना से ग्रसित बटेश्वर सोमवार की रात करीब 9 बजे जीजा के साथ बैठकर शराब पी रहा था। उस दौरान मौका देख बटेश्वर ने अपने बैग से देशी पिस्तौल निकाली और जीजा पर तान दी। गनीमत यह रही कि शराब के नशे में होने के कारण बटेश्वर का निशाना चूक गया। इससे पहले कि वह दोबारा उन दोनों पर गोली चलाता, दोनों लोगों ने मौका मिलते ही घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और वहां से भाग गए। बटेश्वर खुद को घर के अंदर फंस
1456 लोगों पर है महज एक डॉक्‍टर, नहीं मिल पाता बेहतर इलाज

1456 लोगों पर है महज एक डॉक्‍टर, नहीं मिल पाता बेहतर इलाज

मुंबई : अस्पताल हो या डिस्पेंसरी, हर जगह मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है। इसका सबसे बड़ा कारण मरीजों की तुलना में डॉक्टरों की संख्या में कमी है। मुंबई सहित पूरे देश में डॉक्टरों की भारी कमी है, जिसके कारण न केवल इलाज में देरी होती है, बल्कि मरीजों को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में लोकसभा में देश में मरीज और डॉक्टर के अनुपात को लेकर एक प्रश्न पूछा गया था। जवाब में बताया गया कि देश में प्रति 1456 लोगों पर एक डॉक्टर है। ‘विश्‍व स्वास्थ्य संगठन’ के अनुसार, प्रति एक हजार लोगों पर एक डॉक्टर होना चाहिए। यह स्थिति देश के हर राज्य में है, मुंबई जैसे शहर में यह अनुपात और भी अधिक है। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस समय देशभर में 135 करोड़ लोगों के लिए 9.27 लाख ही ऐलोपैथिक डॉक्टर काम कर रहे हैं। बीएमसी के पेरिफेरल से लेकर प्रमुख अस्पतालों तक ज्यादातर समय रेजिडेंट डॉक्टरों पर
महिला से दुष्कर्म, पंचायत ने सुनाया निकाह का फरमान

महिला से दुष्कर्म, पंचायत ने सुनाया निकाह का फरमान

फतेहपुर : सहारनपुर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार बच्चों की मां विधवा महिला ने रिश्ते के देवर पर निकाह का झांसा देकर एक साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा इस बीच वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उससे किनारा कर लिया। अब परिजनों ने उसकी सगाई भी कर दी। इस मुद्दे को लेकर गांव में पंचायत हुई। इसमें आरोपी युवक को पीड़ित के साथ निकाह करने का फरमान सुनाया। इसके बाद युवक परिवार सहित फरार हो गया। पीड़ित ने ग्राम प्रधान के साथ थाने में पहुंच आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। उसके चार छोटे छोटे बच्चे हैं। इसी बीच उसके रिश्ते के देवर ने उसके साथ नजदीकी बनाई और निकाह का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। पति की मौत के बाद उसे ससुराल से मिली रकम भी आरोपी ने हड़प कर ली। जब भी वह निकाह की बात करती तो वह टरका देता। इसी
वाराणसी के रामनगर में सर्राफा कारोबारी समेत दो अन्य व्यवसायियों से अनूठे अंदाज में मांगी रंगदारी

वाराणसी के रामनगर में सर्राफा कारोबारी समेत दो अन्य व्यवसायियों से अनूठे अंदाज में मांगी रंगदारी

वाराणसी : वाराणसी के रामनगर में एक सर्राफा कारोबारी समेत दो अन्य व्यवसायियों से अनूठे अंदाज में रंगदारी मांगने का मामला आने से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पहला मामला पंचवटी रोड पर स्थित सर्राफा का कारोबार करने वाले मायाशंकर यादव उर्फ कल्लू सेठ से जुड़ा है। उन्होंने सोमवार की सुबह जब अपने श्री सद्गुरु ज्वेलर्स दुकान का शटर उठाया तो एक लिफाफा मिला। लिफाफा खोलने पर एक पत्र मिला जिसमे दो लाख रंगदारी देने की मांग की गई थी और न देने पर कारोबारी समेत पूरे परिवार को गोली से मार देने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने बाकायदा भावनात्मक अंदाज में लिखा है कि हम तुमसे इतना नही मांग रहे है कि तुम बर्बाद हो जाओगे। तुम्हारे पूरे परिवार की जिंदगी इस कागज के टुकड़े में कैद है। रुपया एक लाल चुनरी में लपेट के टेगरा मोड़ पर स्थित एक हनुमान जी के मंदिर में रखने को कहा गया। दूसरी धमकी इसी अंदाज में चौक-मिर्
कुशीनगर : पुलिस थाने में लग रही आबरू की कीमत

कुशीनगर : पुलिस थाने में लग रही आबरू की कीमत

कुशीनगर : कुशीनगर में पंचों ने आबरू की कीमत लगाकर एक मामले को रफा दफा कर दिया, वहीं महराजगंज में भी दुष्कर्म पीड़िता की आबरू की कीमत लगनी शुरू हो गई है। इन दिनों निचलौल थाने में हर रोज पंचायत कर पीड़ित महिला रोजगार सेवक की आबरू की कीमत लगाई जा रही है।मोलभाव शुरू है, लेकिन बात नहीं बन पा रही है। खास बात यह है कि यहां पुलिस ही पंच की भूमिका में है। चर्चा है कि पांच लाख तक खर्च कर मामले को मैनेज करने का खेल शुरू है,लेकिन पीड़िता पैसे नहीं, आरोपी पर कार्रवाई चाहती है। मामला यह है कि महिला रोजगार सेवक ने निचलौल तहसील क्षेत्र में तैनात एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) पर शादी का झांसा लेकर तीन साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 10 दिसंबर को केस दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। विवेचना के खेल में मामले को मैनेज करने का प्रयास किय
नई मुंबई : पकड़ा गया अवैध बांग्लादेशी, इनामुल मुल्ला से बना था मनोहर पवार

नई मुंबई : पकड़ा गया अवैध बांग्लादेशी, इनामुल मुल्ला से बना था मनोहर पवार

नई मुंबई : हाल ही में केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन बिल पारित करवाकर इसे कानून का दर्जा दिया है। इस कानून के तहत अब देश में पड़ोसी इस्लामिक देशों के मुसलमान हिंदुस्थान में घुसपैठ करके नागरिकता नहीं ले सकेंगे। मगर इस कानून की नाक के नीचे धर्म का घपला चल रहा है। संयोग देखिए कि उधर कानून लागू हुआ और इधर एक बांग्लादेशी मुसलमान पकड़ा गया जो मुसलमान बनकर यहां रह रहा था। यह हिंदुस्थानी नागरिक नल्ला निकला और हिंदू के भेष में बांग्लादेशी मुल्ला निकला। असल में पकड़े गए इस बांग्लादेशी मुसलमान का नाम इनामुल उमर मुल्ला है। अपनी बांग्लादेशी पहचान छिपाकर रहनेवाले इस बांग्लादेशी मुल्ला ने यहां शादी भी कर ली थी। यह बांग्लादेशी पनवेल में रह रहा था। उसने अपना हिंदू नाम मनोहर पवार रखा हुआ था। हाल ही में पनवेल तालुका पुलिस द्वारा चिखले परिसर से बांग्लादेशी नागरिकों की धर-पकड़ में इनामुल
अगर एकनाथ खडसे बीजेपी छोड़ते हैं तो कांग्रेस में उनका स्वागत: कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट

अगर एकनाथ खडसे बीजेपी छोड़ते हैं तो कांग्रेस में उनका स्वागत: कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट

मुंबई : महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी के असंतुष्ट नेता एकनाथ खडसे अगर भगवा दल छोड़ने का फैसला करते हैं तो देश की सबसे पुरानी पार्टी उनका स्वागत करेगी। खडसे को 2016 में देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बता दें कि खडसे ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी जिसके बाद बीजेपी पर दबाव बढ़ा गया। पार्टी के नेता सुधीर मुनगंटीवार ने भी कहा थी कि एकनाथ खडसे की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी उनसे चर्चा करेगी। खडसे ने बीते कुछ सालों में अलग-थलग किए जाने पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की है और अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के राज्य नेतृत्व पर उनकी टिप्पणी और तीखी हो गई है। थोराट ने यहां पत्रकारों से कहा, 'वह (खडसे) हमारे दोस्त हैं। हमारे वर्षों से संबंध हैं। मैंने यह पहले भी कहा ह
मदद के बहाने ऑटो ड्राइवर ने किया बलात्कार

मदद के बहाने ऑटो ड्राइवर ने किया बलात्कार

हैदराबाद : तेलंगाना के हैदराबाद में रेप का एक और मामला सामने आया है. यहां चंद्रयांगुत्ता थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय लड़की से एक ऑटो ड्राइवर ने कथित रूप से रेप किया. पीड़ित अपनी 10 वर्षीय बहन के साथ रास्ता भूल गई थी, तो आरोपी ऑटो ड्राइवर ने उन्हें मदद की पेशकश की. इसके बाद 8 दिसंबर की रात लड़की का ऑटो ड्राइवर ने यौन उत्पीड़न किया. ऑटो ड्राइवर ने शहर के नामपल्ली इलाके में एक लॉज में लड़की के साथ रेप किया. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. इससे पहले हैदराबाद में डॉक्टर दिशा के साथ गैंगरेप करने और हत्या करने का मामला सामने आया था. इसको लेकर देशभर में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था. इसके बाद पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद मामले की जांच के दौरान पुलिस क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी और एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. पुलिस
इंदौर : फरार जीतू सोनी पर पुलिस ने इनाम बढ़ाकर किया 1 लाख रुपये

इंदौर : फरार जीतू सोनी पर पुलिस ने इनाम बढ़ाकर किया 1 लाख रुपये

इंदौर : इंदौर हनी ट्रैप का खुलासा करने वाले अखबार के मालिक जीतू सोनी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. राज्य सरकार ने फरार चल रहे जीतू सोनी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये के इनाम को मंजूरी दे दी है. कई संगीन आरोपों में वांछित जीतू उर्फ जितेन्द्र काफी समय से फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के मकसद से पुलिस मुख्यालय ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये की इनाम राशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था. अब मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने इस इनामी राशि को मंजूरी दे दी है. गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है. इससे पहले जीतू सोनी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया गया था. इंदौर के कनाड़िया के आलोक नगर निवासी जीतू सोनी के खिलाफ इंदौर के ही पलासिया, कनाड़िया, एमआईजी, तुकोगंज और लसूड़िया समेत अन्य पुलिस थानों में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. जीतू सोनी सांझा लोकस्वामी