मुंबई : रिक्शा शेयर स्टैंड पर लगेगा किराए का बोर्ड
मुंबई : भीड़ भरी मुंबई को वाजिब दाम में यात्री सेवा देने के लिए किसी जमाने में शेयर ऑटो-टैक्सी की शुरुआत हुई थी। इस बिजनेस में भी शेयर मार्केट की तरह नफा कमाने वालों ने नीयत बिगाड़ ली। नतीजतन, मुंबई की गली-कूचों के बाहर अवैध तरीके से शेयर ऑटो-टैक्सी स्टैंड पनप गए, मनमाने तौर पर किराया वसूला जाने लगा। अंधेरी (पश्चिम) से सिटी मॉल तक मीटर से मुश्किल 40 रुपये आएंगे, लेकिन यही शेयर ऑटोरिक्शा वालों ने प्रति यात्री 40 रुपये लेना शुरू कर दिया। इस गोरखधंधे पर लगाम कसने के लिए अब राज्य परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। परिवहन विभाग उन सभी वैध ऑटो-रिक्शा स्टैंड पर निश्चित दाम के साथ बोर्ड लगाने वाली है, जिन्हें चिन्हित किया गया है। साथ ही शिकायत के लिए नंबर भी दिए होंगे। परिवहन आयुक्त शेखर चेन्नै ने बताया कि बांद्रा (पूर्व) से कलेक्टर ऑफिस जाने वालों को परेशानी होती है। उन्हें कई बार इन रिक्शा वालों की म









