Friday, July 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Author: metro-admin

कश्मीर में हाथ मिला रहे आतंकी संगठन, आतंकियों के साथ दिखा लश्कर का नवीद

कश्मीर में हाथ मिला रहे आतंकी संगठन, आतंकियों के साथ दिखा लश्कर का नवीद

Newsticker
श्रीनगर कश्मीर घाटी में सेना के ऑपरेशन ऑलआउट से कमजोर पड़े आतंकी संगठन अब नई रणनीति पर काम कर रहे हैं। अब वे साथ मिलकर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में हैं। पिछले दिनों पुलिस हिरासत से भागा लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अबु हंजूला ऊर्फ नवीद जट एक नए विडियो में हिज्बुल मुजाहिदीन के बड़े आतंकियों के साथ दिखा है। विडियो में जट एक ऑटोमैटिक राइफल के साथ है और हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों को गले लगा रहा है। बताया जा रहा है कि विडियो को दक्षिणी कश्मीर के किसी जंगल में शूट किया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस विडियो पर कॉमेंट से इनकार करते हुए कहा कि इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह हॉस्पिटल के अंदर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने 6 फरवरी को हमला कर पाकिस्तानी आतंकवादी नावीद जट को छुड़ा लिया था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस मामले में

कौमार्य जांच के लिए बाध्य किया तो सरकार करेगी कार्रवाई

मुंबई महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को विधानसभा में आश्वासन दिया कि अगर महाराष्ट्र की कंजरभाट समुदाय की जातीय पंचायत नवविवाहित महिलाओं को ‘कौमार्य जांच’ के लिए बाध्य करती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गृह राज्यमंत्री रणजीत पाटिल ने कहा कि पंचायत के सदस्य अगर बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों में हस्तक्षेप करते पाए गए तो भी कार्रवाई होगी। शिवसेना की नीलम गोरहे ने इस बारे में सवाल किया था। गोरहे ने कहा कि कंजरभाट समुदाय में नवविवाहित महिलाओं का कौमार्य परीक्षण करने की परंपरा है, ताकि साबित किया जा सके कि विवाह से पहले वे कुंवारी थीं और इस रिवाज के कारण महिलाओं की गरिमा आहत होती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समुदाय की पारम्परिक प्रतिनिधि इकाइयां अदालत के बाहर बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों पर सुनवाई करती हैं और उनका समाधान करती हैं। मंत्री पाटिल ने कहा कि पुलिस से कहा जाएगा क
राशिफल, 28 फरवरी 2018

राशिफल, 28 फरवरी 2018

मेष – आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। शारीरिकरुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। बातचीत में संयम बरतें। मित्रों से भेंट हो सकती है। वृषभ – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। गुस्से और वाणी पर संयम रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। वाद-विवाद हो सकता है। मिथुन – परिश्रम की अधिकता रहेगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कर्क – आय के साधनों में वृद्धि होगी। न
शोक में डूबी मायानगरी, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज

शोक में डूबी मायानगरी, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज

मुंबई, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के मामले को लेकर जारी सभी कयासों का अंत मंगलवार को हो गया। दुबई पुलिस और प्रशासन से क्लीन चिट मिलने के बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रात में मुंबई पहुंच गया। शव पहुंचते ही मायानगरी शोक में डूब गई। हवाई अड्डे से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सीधे अंधेरी के लोखंडवाला स्थित उनके निवास स्थान पर ले जाया गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। भारत की पहली महिला सुपरस्टार 54 वर्षीय श्रीदेवी की मृत्यु शनिवार रात दुबई के एक होटल में हो गई थी। मंगलवार को दुबई से लेकर मुंबई तक गतिविधियां तेज रहीं। दुबई पुलिस ने सोमवार शाम को यह पूरा मामला वहां के सरकारी वकील को सौंप दिया था। सरकारी वकील ने जांच-पड़ताल को मुकम्मल करते हुए मंगलवार को इस पूरे केस को ही बंद करने की घोषणा कर दी। इसके बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाने का रास्ता साफ हो
त्रिपुरा में ढहेगा लेफ्ट का किला

त्रिपुरा में ढहेगा लेफ्ट का किला

ई दिल्ली, भाजपा त्रिपुरा में माकपा से सत्ता छीन पाएगी? नगालैंड में एनपीएफ अपनी सत्ता बचा पाएगी और क्या कांग्रेस मेघालय में सत्ता विरोधी लहर से लड़ पाएगी? इन सभी सवालों के जवाब आधिकारिक रूप से तो 3 मार्च को ही मिलेंगे, लेकिन दो एक्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनने के पूरे आसार हैं। त्रिपुरा में पिछले 25 साल से वाम दलों की सरकार है, लेकिन इस बार राज्य में भाजपा आइपीएफटी के सहयोग से सरकार बना सकती है। 'जन की बात-न्यूज एक्स' के एक्जिट पोल के मुताबिक, 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा-आइपीएफटी गठबंधन को राज्य में 35 से 45 सीटें (51 फीसद मत) मिल सकती हैं। जबकि वाम दलों की सीटें 50 से घटकर 14 से 23 (46 फीसद मत) तक रह जाएंगी। हालांकि, 'एक्सिस माईइंडिया-न्यूज 24' के एक्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 44 से 50 सीटें (49 फीसद मत) और वाम दलों को 9 से 15 सीटें (40 फीसद मत) मिलने का अन
2019 चुनाव पर मंथन, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मोदी-शाह की बैठक आज

2019 चुनाव पर मंथन, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मोदी-शाह की बैठक आज

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। ये बैठक दिल्ली स्थित भाजपा के नए मुख्यालय ‘6-A, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग’ पर शाम को 4 बजे होगी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में 2019 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा शासित राज्यों में केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता भी बैठक में शिरकत करेंगे। बैठक में विकास और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया जाएगा। साथ ही ये विचार किया जाएगा कि उनका कैसे और बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जाए।
महाराष्ट्र सिंचाई घोटाले के आरोपी जिगर ठक्कर ने गोली मारकर आत्महत्या की

महाराष्ट्र सिंचाई घोटाले के आरोपी जिगर ठक्कर ने गोली मारकर आत्महत्या की

Newsticker
मुंबई महाराष्ट्र के गोसीखुर्द सिंचाई घोटाले में आरोपी उद्योगपति जिगर प्रवीण ठक्कर (41) ने मरीन ड्राइव के नरीमन पॉइंट सिरे पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायल हालत में जिगर को एनसीपीए के सामने से जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि गोसीखुर्द सिंचाई घोटाले में महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की ओर से 12 लोगों के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट में उनका भी नाम था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शाम 7 बजे के करीब हुई। ठक्कर अपने ड्राइवर के साथ चेंबूर आए थे। उनकी गाड़ी होटेल मरीन प्लाजा के सामने खड़ी थी। ठक्कर पिछली सीट पर बैठे थे। उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी से जाने के लिए कहा। जैसे ही ड्राइवर गाड़ी से उतरा ठक्कर ने अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर ड्राइवर ने गाड़ी के अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। बिना समय गंवाए वह गाड
शरद पवार करेंगे केंद्र और राज्य सरकार से मांग, किसानों को भी मिले आरक्षण

शरद पवार करेंगे केंद्र और राज्य सरकार से मांग, किसानों को भी मिले आरक्षण

मुंबई आरक्षण को लेकर एनसीपी अध्यक्ष और सांसद शरद पवार ने एक नई बहस छेड़ दी है। उनका कहना है कि सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक आधार पर पिछड़े किसानों को भी एससी, एसटी और ओबीसी की तर्ज पर आरक्षण दिया जाए। किसानों को आरक्षण देने के लिए पवार केंद्र और राज्य सरकार से मांग भी करेंगे। शरद पवार ने मंगलवार को विशेष संवाददाता सम्मेलन बुलाकर याद दिलाया कि 1992 में देश में जब मंडल आयोग को लेकर अफरातफरी मची थी, उस दौर में आयोग की सिफारिशों को लागू करने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य था। पवार ने कहा, ‘एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को मिले आरक्षण को प्रभावित किए बिना दूसरे अन्य वर्गों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देना चाहिए। राज्य में जब आघाडी सरकार थी तब मराठा और मुस्लिम वर्ग को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया गया था, लेकिन न्यायालय में वह नहीं टिका। राजस्थान में जाट समुदाय को आरक्षण दिया गया है। दूसरे राज्यों में कृषि से
कार्ति चिदंबरम चेन्नै से गिरफ्तार : मनी लॉन्ड्रिंग केस

कार्ति चिदंबरम चेन्नै से गिरफ्तार : मनी लॉन्ड्रिंग केस

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएनएक्स मीडिया के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति को अरेस्ट करने के पीछे सीबीआई का तर्क है कि कार्ति जांच में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्हें चेन्नै स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। कार्ति को लंदन से लौटते ही उनके घर से अरेस्ट किया गया। इस केस में कुछ दिन पहले ही उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) एस. भास्कर रमन को भी गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने आईएनएक्स मीडिया को वर्ष 2007 में विदेशी पूंजी जुटाने की अनुमति दी थी। इस मामले में कार्ति का नाम आया है। उस समय कार्ति के पिता पी. चिदंबरम तत्कालीन यूपीए सरकार में वित्त मंत्री थे। ईडी ने यह भी दावा किया था कि सीए भास्कर रमन ने गलत तरीके से अर्जित संपत्ति के प्रबंधन में कार्ति
राशिफल, 27 फरवरी 2018

राशिफल, 27 फरवरी 2018

मेष – स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। वृषभ – नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सावधान ही रहें। मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। मिथुन – परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। रहन-सहन में कष्‍टमय हो सकता है। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आंखों में दिक्कत हो सकती है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। अकस्म