
दहेज में मिला लंगूर तो खुश हो गए ससुरालवाले, अब होगी कानूनी कार्रवाई
चंडीगढ़
हरियाणा में दहेज का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां लड़की के पिता ने लड़केवालों को दहेज में लंगूर दिया है। अब पूरे प्रदेश में इस दहेज की खूब चर्चा हो रही है। उधर, पशुप्रेमियों ने दहेज में लंगूर देने पर सवाल उठाया है। पशुओं के हित में काम करने वाली एक संस्था की शिकायत पर वन्य प्राणी विभाग ने ससुराल पहुंचकर लंगूर को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मामला हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना इलाके का है। यहां एक शादी में दहेज के रूप में लंगूर देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने शादी में दहेज के तौर पर लंगूर इसलिए दिया ताकि ससुरालवाले अपने सोसायटी के बंदरों को भगा सकें।
दरअसल, लड़की के पिता ने लड़के के पिता से उनकी कोई डिमांड के बारे में पूछा था। इसपर लड़के ने पिता ने कहा