8 दिनों में 29,500 लोगों को मिली ‘रोशनी’ की सौगात
मुंबई
राज्य में पिछले 8 दिनों में 29,500 लोगों की मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर उन्हें रोशनी की सौगात दी गई है। अधिक से अधिक लोगों की ऐसी सर्जरी करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 'मोतियाबिंद मुक्त महाराष्ट्र' अभियान की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत राज्य में अगस्त 2019 तक 17 लाख मोतियाबिंद मरीजों के ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 17 लाख मोतियाबिंद मरीजों में से 5 लाख को तत्काल सर्जरी की जरूरत है। इसे ध्यान में रखकर 15 दिसंबर को 'मोतियाबिंद मुक्त महाराष्ट्र' मुहिम की शुरुआत की गई। अभियान के समन्वयकऔर डायरेक्ट्रेट ऑफ मेडिकल एजूकेशन ऐंड रिसर्च (डीएमईआर) के संयुक्त निदेशक डॉक्टर टीपी लहाने ने कहा कि फिलहाल प्रतिदिन 3-3.5 हजार के आसपास ऑपरेशन हो रहे हैं। आने वाले दिनों में इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। मोतियाबिंद के कारण होने वाले अंधेपन को खत्म करने के लिए हम समय रहते उसकी सर्जरी








