पांच सालों में 16 हजार किमी रास्तों का काम हुआ पूरा : चंद्रकांत पाटिल
मुंबई : राज्य में पिछले पांच सालों में 16 हजार 554 किमी लंबे रास्तों और 1209 किमी के पुलों के काम पूरा होने की जानकारी राज्य के सार्वजनिक लोकनिर्माण मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने दी। उन्होंने कहा कि गत पांच सालों में 35 हजार 219 किमी रास्तों के कामों को मंजूरी दी गई है, जिसमें से सार्वजनिक लोकनिर्माण विभाग द्वारा राज्य मार्ग, प्रमुख जिला मार्ग, राष्ट्रीय मार्ग के काम तेजी से काम शुरू है। रास्तों का दर्जा सुधारने के बाद उसकी देखभाल व्यवस्थित हो, इसके लिए, केंद्र सरकार की तरह हाईब्रिड तत्व का उपयोग राज्य में किया जा रहा है। हाईब्रिड न्युइटी प्रणाली का उपयोग कर गत दो साल में 8654 किमी रास्तों का काम तेजी से शुरू है। इस प्रणाली में दस हजार किमी रास्तों की दुरुस्ती, चौड़ाईकरण और सर्विस रोड के काम दो साल की कालावधि में किए जाएंगे। मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हाईब्रिड न्युइटी में सरकार का सह