Friday, November 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

देश

अपहरण के शक में व्यक्ति की पिटाई

अपहरण के शक में व्यक्ति की पिटाई

वसई : तुलींज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के संतोष भुवन इलाके में एक व्यक्ति की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। लोगों का आरोप था कि यह व्यक्ति वाकनपाडा इलाके से एक 8 साल की बच्ची का अपहरण कर उसे पहाड़ी पर ले गया। तब से बच्ची नहीं मिल रही है। मौके पर पहुंची तुलींज पुलिस ने घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच पड़ताल के बाद तथाकथित अगवा बच्ची को पेल्हार गांव के एक घर से खोजकर परिजन को सौंप दिया है।
महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा आज

महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा आज

मुंबई : भारतीय शेतकरी कामगार पक्ष (शेकाप) की मुंबई इकाई ने महंगाई, भ्रष्टाचार और शिक्षा क्षेत्र में फैली अनियमितताओं के खिलाफ बुधवार को मोर्चा निकालने का ऐलान किया है। शेकाप मुंबई के महासचिव रघुनाथ महाले के मुताबिक मोर्चे की शुरुआत दोपहर 1 बजे होगी। पार्टी के माहिम कॉजवे स्थित कार्यालय से शुरू होकर मोर्चा एस.वी.रोड होते हुए बांद्रा पूर्व में कोर्ट सिग्नल से कला नगर, म्हाडा कार्यालय, एमआयजी क्लब, चेतना कॉलेज, होकर कलेक्टर ऑफिस तक जाएगा। मोर्चे का नेतृत्व विधायक जयंत पाटील, बालाराम पाटील और राजेंद्र कोरडे करेंगे।
भाग रहे कैदी को पुलिस ने धर दबोचा

भाग रहे कैदी को पुलिस ने धर दबोचा

मुंबई : ऑर्थर रोड जेल के 25 वर्षीय एक कैदी को मंगलवार को सेशन कोर्ट ले जाया जा रहा था। चश्मदीदों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने जैसे ही कैदी को पुलिस वैन में बिठाया, अचानक वह वैन से कूदकर भागने लगा। कैदी के भाग जाने से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी और उसके पीछे दौड़ पड़े। कुछ ही दूर जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने कैदी को पकड़ लिया और वापस पुलिस वैन में बिठाकार सेशन कोर्ट की ओर निकल गए।
दही हंडी: घायलों की संख्या में 35% बढ़ोतरी

दही हंडी: घायलों की संख्या में 35% बढ़ोतरी

मुंबई : सोमवार को महानगर में धूमधाम से दही हंडी उत्सव मनाया गया, हालांकि कई गोविंदाओं के घायल होने से लोगों का उत्साह गम में बदल गया। आंकड़ों के अनुसार, इस बार घायल होने वालों की संख्या काफी अधिक रही, वहीं एक गोविंदा की मौत का मामला भी सामने आया। बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार, दही हंडी के दौरान सोमवार को महानगर में 219 लोगों के घायल होने की खबर है, जो पिछले साल की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 162 लोग घायल हुए थे। गोविंदाओं को उपचार के लिए शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया। मंगलवार की दोपहर तक अधिकतर घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादातर मामलों में थर से गिरने के कारण गोविंदाओं के हाथ-पांव में चोटें आई थीं। सभी की स्थिति सामान्य थी। सोमवार देर रात तक 100 से अधिक गोविंदाओं को ओपीडी आधारित उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। बता दें कि हर साल बी
डेटोनेटर, जिलेटिन की छड़ों सहित दो गिरफ्तार

डेटोनेटर, जिलेटिन की छड़ों सहित दो गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगड जिले से जिलेटिन की छड़ों और डेटोनेटर सहित विस्फोटक पदार्थों का जखीरा बरामद हुआ है और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुंबई से लगे हुए रायगड जिले के मानगांव तहसील के ढालघर गांव में मोहम्मद उमर जाहिर काजी के घर पर छापा मारकर जिलेटिन की 46 छड़ें, कुछ डेटोनेटर और अन्य सामग्रियां जब्त की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक रखने का मकसद गैरकानूनी तरीके से मछली पकड़ना है। विस्फोटक की जब्ती के बाद काजी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद मिले इनपुट के आधार पर एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो काजी को विस्फोटक पदार्थ बेचा करता था। उसे रत्नागिरि जिले से गिरफ्तार किया गया है। रायगड के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया कि अरब सागर में हाल ही में मछली पकड़ने के दौरान हुए विस्फोट में कुछ मछुआरे
आईआईटी छात्र जयदीप ने की आत्महत्या

आईआईटी छात्र जयदीप ने की आत्महत्या

मुंबई: होनहार आईआईटी छात्र जयदीप ने आत्महत्या कर ली। 21 वर्षीय जयदीप अवसाद में था। मौत से पहले जयदीप ने अपनी दीदी को एक मेल लिखा था, जिसमें उसने कहा 'दीदी, मैं गलत रास्ते पर चला गया हूं। अब मैं इस रास्ते से कभी वापस नहीं लौट सकता हूं। मुझे माफ कर देना। मैं आप सबको बहुत 'मिस' करूंगा। मैं जो कदम उठाने जा रहा हूं उसका जिम्मेदार मैं खुद हूं। बस, मुझे माफ कर देना।' शनिवार शाम 5:25 बजे जयदीप के वाॅट्सऐप का आखिरी स्टेट्स था- 'The reason•t to be hr r btr than reason to be hr. यानी यहां रहने से अच्छा है कि मैं यहां न रहूं।' अंबोली पुलिस यह तलाशने में जुटी है कि जयदीप ने मेल में कौन सी गलत राह पर चलने और यहां नहीं रहने की इच्छा जताई थी। हालांकि, सीनियर पीआई भरत गायकवाड ने इन तथ्यों पर टिप्पणी नहीं करते हुए इस संबंध में अंबोली पुलिस द्वारा आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच किए जाने की पुष्टि
मानवीय लापरवाही से हुआ था क्रिस्टल हादसा

मानवीय लापरवाही से हुआ था क्रिस्टल हादसा

मुंबई: परेल के क्रिस्टल टावर में इलेक्ट्रिक सर्किट में खराबी के चलते आग लगी थी। वायर की चिंगारी के ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ। मुंबई फायर ब्रिगेड द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक वायर वाले खुले शाफ्ट के बाहर लकड़ी वगैरह होने से आग तेजी से बढ़ गई। लकड़ी की फॉल्स सीलिंग और जूते के रैक ने भी आग बढ़ा दी। रिपोर्ट में वॉर्ड ऑफिस द्वारा बिल्डिंग की आंतरिक जांच की सिफारिश की गई है। फायर सेफ्टी की शर्तें पूरी किए बिना बिल्डिंग को ओसी (ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट) न देने को कहा गया है। इसके अलावा, बिल्डिंग में कई तरह की अनियमितताएं पाई गईं। पार्किंग और सीढ़ियों पर अवैध तरीके से भंगार रखा हुआ था, प्रमुख स्थलों पर अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध नहीं कराए गए थे।
भाजपा विधायक ने दिया लड़की भगाने में मदद का ऑफर

भाजपा विधायक ने दिया लड़की भगाने में मदद का ऑफर

मुंबई: मुंबई की घाटकोपर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राम कदम ने दही हंडी उत्सव के दौरान लड़कों को लड़की भगाने में मदद करने का ऑफर दिया। उनके इस बयान की क्लिप ायरल होने के बाद विपक्ष ने विधायक और भाजपा को आड़े हाथों लिया है। एनसीपी ने विधायक राम कदम को भाजपा का रावणी चेहरा करार दिया है। विपक्ष ने सवाल किया है कि क्या जनता ने लड़कियां भगाने के लिए कदम को विधायक चुना है। सोशल मीडिया में भी इस पर चर्चा हुई। विपक्ष ने राम कदम को बताया भाजपा का रावणी चेहरा दी सफाई: मामला तूल पकड़ने के बाद राम कदम ने कहा कि उनके कहने का मतलब वह नहीं था, जो निकाला जा रहा है। उन्होंने ये बातें बहुत हल्के-फुल्के माहौल में कही थीं। कुछ राजनीतिक दल क्लिप के सहारे राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। बरसा विपक्ष: एनसीपी विधायक जीतेंद्र अव्हाड ने कहा कि भाजपा विधायक का वक्तव्य एक बेटी के पिता के रूप म
लोकपाल और किसानों की पेंशन की मांग को लेकर 2 अक्टूबर से अनशन पर बैठेंगे अन्ना हजारे

लोकपाल और किसानों की पेंशन की मांग को लेकर 2 अक्टूबर से अनशन पर बैठेंगे अन्ना हजारे

अहमदनगर: वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे लोकपाल की नियुक्ति और किसानों की स्थिति में सुधार समेत कई मांगों को लेकर 2 अक्टूबर से फिर से अनशन करने वाले हैं। अन्ना हजारे ने देशभर में फैले अपने कार्यकर्ताओं को भी अपने-अपने गांव एवं जिलों में ही आंदोलन शुरू करने का अनुरोध किया है। अन्ना हजारे ने किसानों को दुर्दशा से उबारने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफरिशों को लागू करने की मांग की है। इनमें किसानों के लिए प्रतिमाह 5,000 रुपए पेंशन भी एक मुख्य मांग है। पत्र जारी कर अन्ना ने दी जानकारी: सोमवार कोअन्ना हजारे ने अपने कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र जारी करते हुए लिखा है कि उन्होंने 23 मार्च 2018 को किसानों को खर्च पर आधारित कृषि पैदावारी के दाम के लिए एवं लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन किया था। तब नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें अनशन खत्म करने के लिए लि
मालाड के बॉम्बे टॉकिज परिसर में भीषण आग लगी, दमकल विभाग ने काबू पाया

मालाड के बॉम्बे टॉकिज परिसर में भीषण आग लगी, दमकल विभाग ने काबू पाया

मुंबई. मंगलवार की सुबह मालाड के बॉम्बे टॉकिज परिसर में आग लग गई। इस आग में अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। यह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां घटना स्थल पर आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम जारी है। आग के बढ़ने के अंदेशे के बाद आसपास के घरों को खाली करवा दिया गया है।