मुंबई के वाहनचालकों को देश ही नहीं दुनिया के सबसे खराब ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है
मुंबई : मुंबई के वाहनचालकों को देश ही नहीं दुनिया के सबसे खराब ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। यह बात एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे में सामने आई है। देश की आर्थिक राजधानी में लोग सड़कों पर जाम लगने की स्थिति में खाली सड़कों की तुलना 65% ज्यादा वक्त बिताने को मजबूर होते हैं। यह जानकारी टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2018 में सामने आई है। देश की राजधानी दिल्ली में 58% वक्त ज्यादा बिताना पड़ता है। दिल्ली और मुंबई के बीच कोलंबिया की राजधानी बगोटा दूसरे (63%) और पेरू की राजधानी लीमा (58%) तीसरे नंबर पर हैं। पहले चारों शहर विकासशील देशों के हैं। जीपीएस आधारित स्टडी में 8 लाख से ज्यादा आबादी वाले 400 शहरों का अध्ययन किया गया था।
टॉमटॉम के वाइस प्रेजिडेंट राल्फ-पीटर शेफर ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। यह दोनों, अच्छी बात भी है और बुरी भी। यह अच्छा है क्योंकि इससे मजबूत अंतरर








