नवविवाहिता ने की आत्महत्या
मीरा-रोड : यहां एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोनी खान (19) और फरदीन खान की अप्रैल 2018 में मालाड में शादी हुई थी। शादी के बाद सोनी बेवर्ली पार्क के गौरव गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने चली आई। सोनी के भाई समीर शेख के अनुसार उसकी बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वसंत लबधे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। लेकिन सोनी की मां की शिकायत के बाद आईपीसी 306 और 498(अ) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।









