महाराष्ट्र की जेलों में भूतों का डेरा! एक्सपर्ट्स की मदद से दूर होगा अंधविश्वास
मुंबई
जेल फांदकर भागने की कोशिश करने वाले कैदियों को रोकना, जेल में झगड़ों को निपटाना और अपराधियों को अनुशासन में रखना, जेल अधिकारियों के लिए इससे मुश्किल और क्या हो सकता है? इससे भी ज्यादा मुश्किल साबित हो रहा है महाराष्ट्र जेल में अधिकारियों का भूतों को भगाना। राज्य की जेलों में कैदियों की जेल वॉर्डन से यह शिकायत अब आम हो चुकी है कि उन्हें रात में कोई परछाईं दिखती है, पायल-घुंघरुओं की आवाज आती है और कई कैदियों पर भूत का असर है। कल्याण जेल में एक महिला कैदी की शिकायत थी कि अक्सर आधी रात में कोई उसे थपथपाता है और नींद खुलने पर वहां कोई नहीं होता। इसी तरह कुछ कैदियों ने तीन आंखों, लंबे बालों और उल्टे पैरों वाली तो कुछ ने सफेद साड़ी पहने चुड़ैल देखने का दावा किया है। बायकुला महिला जेल अधिकारी अरुणा मुगुतारो बताती हैं कि एक बार जब वह निरीक्षण पर आईं तो जेल परिसर में करीब एक दर्जन महिला कैदी








