Sunday, February 8metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महाराष्ट्र

डांस बार मामला : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अश्लीलता की परिभाषा अब बदल गई

डांस बार मामला : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अश्लीलता की परिभाषा अब बदल गई

नई दिल्ली: मुंबई के डांस बार मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुंबई में ऐसा लग रहा है कि मोरल पुलिसिंग हो रही है. कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार के कड़े नियमों की वजह से मुंबई में एक भी डांस बार का परिचालन नहीं हो पा रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समय के साथ अश्लीलता की परिभाषा भी बदल गई है. कोर्ट ने कहा कि पुरानी फिल्मों में चुंबन और प्यार भरे दृश्यों के लिए दो फूलों का मिलना और दो पक्षियों का चहचहाना दिखाया जाता था. इस मामले में अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी. महाराष्ट्र डांस बार मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है. डांस बार मालिकों ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उनका लाइसेंस रिन्यूवल नहीं हो रहा है. नए लाइसेंस भी नहीं मिल रहे है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व के आदेश में राज्य सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदी को हटा लिया था. लेकिन राज्य सरकार ने नए लाइसेंस व पुरा
पार्सल में बुलेट और खत, मांगी 5 करोड़ की फिरौती, गिरफ्तार

पार्सल में बुलेट और खत, मांगी 5 करोड़ की फिरौती, गिरफ्तार

मुंबई कांदिवली इलाके में रहनेवाले बिजनसमैन को पार्सल में बुलेट के साथ पांच करोड़ रुपये फिरौती मांगने के ढाई महीने बाद पुलिस ने उनके ही एक रिश्‍तेदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फिरौती मांगने में सहायता करने के आरोप में एक और शख्स को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला 27 मई का है। जानकारी के मुताबिक 27 मई को बिजनसमैन के घर पर जब पार्सल पहुंचा तो वह घर पर ही थे। पार्सल में एक बुलेट और एक पत्र था। पत्र पढ़कर बिजनसमैन के होश उड़ गए। इसके बाद विभिन्‍न नंबरों से बिजनसमैन को कई फोन आए और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। सीनियर इंस्‍पेक्‍टर नितिन पोंडकुले और इंस्‍पेक्‍टर रवि अदने ने इन फोन कॉल्‍स पर नजर रखी। पुलिस अधिकारियों ने पाया कि ज्‍यादातर फोन कॉल्स स्‍ट्रीट वेंडर्स के नंबरों से किए गए थे। जिन स्‍थानों से कॉल की गई थी जांचकर्ताओं ने वहां के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की। मंगलवार सु‍बह
दिल्ली की तलाक पीड़िता से बरेली में सामूहिक दुष्कर्म, फिर देह व्यापार में झोंका

दिल्ली की तलाक पीड़िता से बरेली में सामूहिक दुष्कर्म, फिर देह व्यापार में झोंका

बरेली, दिल्ली की तीन तलाक पीड़िता को कस्बे के एक युवक ने प्रेम के जाल में फंसाकर पहले कई साल दुष्कर्म किया। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो दोस्तों के सामने परोस दिया। महानगर के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया। वहशियत की हद यहीं नहीं थमी। कथित प्रेमी ने उसे देह व्यापार के एक ठिकाने को सौंप दिया। किसी तरह बचकर भागी पीड़िता मंगलवार को एसएसपी के सामने पहुंची और दरिंदों को सजा की गुहार लगाई। पीड़िता मूल रूप से दिल्ली के बलसुआ क्षेत्र की निवासी है। बहेड़ी निवासी आरोपित का कारोबार के सिलसिले में अक्सर दिल्ली जाना होता था। वहीं पर पीड़िता के पति से संपर्क हुआ था। दो साल पहले महिला के पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसी दौरान सहारा देने के बहाने आरोपित ने उसे प्रेम के जाल में फंसाया। दिल्ली में ही उसके साथ रहकर शारीरिक संबंध तक बनाए। मई में बरेली बुलाया, अंजान ठिकानों पर ठहराया : महिला ने निकाह का
मुंबई के चेंबूर में भारत पेट्रोलियम के प्लांट में लगी आग

मुंबई के चेंबूर में भारत पेट्रोलियम के प्लांट में लगी आग

मुंबई, मुंबई के चेंबूर में बुधवार कोे अपरान्ह तीन बजे के करीब भारत पेट्रोलियम के प्लांट में आग लग गई। आग से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। सामूहिक प्रसाय से आग पर काबू पाया गया। सूत्रों के मुताबिक, अचानक हुए धमाके के बाद आग लग गई। इसके बाद वहां काम कर रहे लोगों को बाहर निकाला गया।
शहीद मेजर कौस्तुभ राणे को इसी साल मिला था प्रमोशन, कैप्टन से बने थे मेजर

शहीद मेजर कौस्तुभ राणे को इसी साल मिला था प्रमोशन, कैप्टन से बने थे मेजर

मुंबई कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए मेजर कौस्तुभ राणे की शुरुआती शिक्षा मीरा रोड के होली क्रॉस स्कूल से हुई थी। मेजर राणे की जूनियर कॉलेज की पढ़ाई मीरा रोड के रावल कॉलेज से हुई थी। मेजर राणे ने पुणे से कंप्यूटर ऐप्लिकेशन में ग्रैजुएशन किया था। पड़ोस में रहने वाली दीपाली मिश्रा मेजर राणे के साथ स्कूल में पढ़ी हैं। दीपाली बताती हैं कि कौस्तुभ और वह 25 सालों से दोस्त थे। कौस्तुभ बचपन से ही सेना में जाना चाहता था और अपने देश के प्रति उसमें बचपन से ही जज्बा था। मेजर राणे ने के जूनियर कॉलेज की प्रिंसिपल मर्लिन डिसा ने बताया कि कौस्तुभ बहुत ही शर्मिला लड़का था, वह अपने काम के प्रति कटिबद्ध रहता था। उन्होंने बताया कि आज उन्हें कौस्तुभ जैसा विद्यार्थी की शिक्षिका होने पर गर्व महसूस हो रहा है। कश्मीर में मंगलवार को 29 वर्षीय मेजर कौस्तुभ प्रकाश राणे की शहादत की खबर से मीरा रोड
एक आदमी ने 3 लाख लोगों से किया 500 करोड़ का फ्रॉड

एक आदमी ने 3 लाख लोगों से किया 500 करोड़ का फ्रॉड

मुंबई वह शख्स आम लोगों को पांच साल में दोगुनी, सात साल में तीन गुनी और 10 साल में चार गुनी रकम करने का दावा करता था। बस इसी झांसे में धीरे-धीरे लोग उससे जुड़ते गए। इस ठगी के जरिए करीब तीन लाख लोग उसकी जाल में फंस गए और जब तक पुलिस को भनक लगती, वह 500 करोड़ रुपये का चूना लगा चुका था। यह मामला है अथर्व फॉर यू इंफ्रा ऐंड ऐग्रो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए निवेश धोखाधड़ी का, जिसकी जांच महाराष्ट्र आर्थिक अपराध शाखा (ईडब्ल्यूओ) कर रही है। ईडब्ल्यूओ ने पाया है गणेश हजारे की कंपनी ने पोंजी स्कीम के जरिए तीन लाख से ज्यादा लोगों से 500 करोड़ रुपये रुपये की धोखाधड़ी की है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी पिछले हफ्ते हुई थी। कुछ निवेशकों ने गणेश हजारे को ठाणे के तलाव पाली में मीटिंग के लिए बुलाया। यहां वह एक प्राइवेट कैब से पहुंचा था। पहले से ही तैयार बैठी पुलिस ने यहां पहुंचते ही गणेश को दबोच लिया और
ट्रैफिक पुलिस ने वसूला 119 करोड़ रुपये जुर्माना, 10 गुना ज्यादा चालान काटा

ट्रैफिक पुलिस ने वसूला 119 करोड़ रुपये जुर्माना, 10 गुना ज्यादा चालान काटा

मुंबई मुंबई में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने इस साल पिछले साल से 10 गुना ज्यादा चालान काटा है। इसके पीछे श्रेय जाता है ई-चालान सिस्टम को जिसकी मदद से अब नियमों का उल्लंघन करने वाले बचकर भाग नहीं पा रहे हैं। यही नहीं 2016 से अब तक ट्रैफिक पुलिस 119 करोड़ जुर्माना भी वसूल चुकी है। हालांकि यह बात दूसरी है कि जुर्माने वसूलने की दर में गिरावट आई है क्योंकि ज्यादातर आर्थिक दंड अभी तक भरा ही नहीं गया है। ट्रैफिक पुलिस ने अक्टूबर 2016 से इस साल जून तक मुंबईकरों से ट्रैफिक नियम उल्लंघन के मामले में 119 करोड़ वसूले किए हैं। यह तथ्य हमारे सहयोगी अखबार मुंबई मिरर को आरटीआई निवेदन के जरिए मिला है। इसमें बताया गया है कि अक्टूबर 2016 में जब से ई-चालान की प्रक्रिया की शुरुआत हुई है, ट्रैफिक मैनेजर अब तक 53 लाख ई टिकट जारी कर चुके हैं जिससे लगभग 172. 44 करोड़ जुर्माने की राशि तय होती है। इस
3 साल में ट्रेन में 14 बार की चोरी, यूपी काउंसलर बना पश्चिमी रेलवे का सिरदर्द

3 साल में ट्रेन में 14 बार की चोरी, यूपी काउंसलर बना पश्चिमी रेलवे का सिरदर्द

मुंबई मुंबई से लगभग 1,600 किमी दूर के एक शहर का काउंसलर रेलवे और पुलिस अधिकारियों के लिए सिर दर्द बना हुआ है। 33 वर्षीय हरविंदर 'सनी' सिंह, उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के हल्दौर के वॉर्ड 21 के काउंसलर ने कथित रूप से 2015 से अब तक 14 बार ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वह पिछले महीने मुंबई सेंट्रल-इंदौर एक्सप्रेस में हुई एक वारदात में भी शामिल था। कम से कम तीन साल तक, हरविंदर कथित तौर पर वैध टिकटों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वातानुकूलित कोचों में यात्रा करता रहा। वह रात में यात्रियों के सोने का इंतजार करता था और इसके बाद उनका कीमती सामान चुराने के बाद लिया, उन्हें स्लीपर या जनरल कोच में अपने सहयोगी के पास भेज देता था। उसका साथी सामान लेकर भाग जाता और वह चुपचाप ऐसे घर लौट आता, जैसे कुछ हुआ ही न हो। इस साल अप्रैल में हरविंदर की किस्मत ने तब उसका साथ नहीं दिया जब विजयवाड़ा प
शादी रचाने के लिए गैंगस्टर अबू सलेम ने मांगा परोल, बॉम्बे हाई ने खारिज की याचिका

शादी रचाने के लिए गैंगस्टर अबू सलेम ने मांगा परोल, बॉम्बे हाई ने खारिज की याचिका

मुंबई 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की शादी करने की ख्वाहिश को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अबू सलेम ने शादी के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर 45 दिनों की परोल की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। तलोजा जेल में बंद अबू सलेम ने अपनी परोल याचिका को खारिज करने के कोर्ट के आदेशों को चुनौती दी थी। कोर्ट ने उसकी अपील सुरक्षा कारणों से खारिज कर दी थी। अब एक बार फिर उसे अदालत से कोई राहत नहीं मिल पाई। इस मामले की सुनवाई कार्यवाहक चीफ जस्टिस विजया कापसे ताहिलरमानी और जस्टिम महेश सोनक की डिविजन बेंच ने की। सलेम के वकील फरहाना शाह ने दावा किया कोंकण डिविजनल कमिश्नर और अपील प्राधिकारियों ने 'बिना दिमाग लगाए' परोल की याचिका खारिज कर दी। बता दें कि प्राधिकारियों ने अप्रैल में सुरक्षा के आधार पर याचिका खारिज कर दी। सलेम ने उस वक्त अपनी शादी की तारीख 5 मई बताई थी लेक
महाराष्‍ट्र सरकार की रिपोर्ट के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने टाली सुनवाई

महाराष्‍ट्र सरकार की रिपोर्ट के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने टाली सुनवाई

मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को मराठा आरक्षण पर महाराष्‍ट्र सरकार के प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने के बाद इस मामले में चल रही सुनवाई को 10 सितंबर तक के लिए टाल दिया। इससे पहले महाराष्‍ट्र सरकार ने अदालत में दाखिल की गई अपनी प्रगति रिपोर्ट में कहा कि उसे उम्‍मीद है कि 15 नवंबर तक पिछड़ा वर्ग आयोग आरक्षण के मसले पर अपनी रिपोर्ट दे देगा। महाराष्‍ट्र सरकार की प्रगति रिपोर्ट को देखने के बाद बांबे हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई 10 सितंबर तक के लिए टाल दी है। बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि राज्य के तमाम नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों से बातचीत के बाद मराठाओं को आरक्षण देने का फैसला लिया गया है। उन्‍होंने कहा, 'राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं के साथ आज मीटिंग हुई और मराठाओं को कानूनी तरीके से आरक्षण देने के लिए एक संयुक्त बयान पर दस्तखत क