Thursday, May 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

दिल्ली की तलाक पीड़िता से बरेली में सामूहिक दुष्कर्म, फिर देह व्यापार में झोंका

बरेली, दिल्ली की तीन तलाक पीड़िता को कस्बे के एक युवक ने प्रेम के जाल में फंसाकर पहले कई साल दुष्कर्म किया। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो दोस्तों के सामने परोस दिया। महानगर के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया। वहशियत की हद यहीं नहीं थमी। कथित प्रेमी ने उसे देह व्यापार के एक ठिकाने को सौंप दिया। किसी तरह बचकर भागी पीड़िता मंगलवार को एसएसपी के सामने पहुंची और दरिंदों को सजा की गुहार लगाई।

पीड़िता मूल रूप से दिल्ली के बलसुआ क्षेत्र की निवासी है। बहेड़ी निवासी आरोपित का कारोबार के सिलसिले में अक्सर दिल्ली जाना होता था। वहीं पर पीड़िता के पति से संपर्क हुआ था। दो साल पहले महिला के पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसी दौरान सहारा देने के बहाने आरोपित ने उसे प्रेम के जाल में फंसाया। दिल्ली में ही उसके साथ रहकर शारीरिक संबंध तक बनाए।

मई में बरेली बुलाया, अंजान ठिकानों पर ठहराया : महिला ने निकाह का दबाव बनाना शुरू किया तो 20 मई को उसे बहेड़ी बुला लिया। कभी दोस्त को कभी अंजान ठिकानों पर रखा। यहां भी उसे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। महिला ने बार-बार दबाव बनाया तो क्लिपिंग वायरल करने की धमकी दी। महिला डरकर दिल्ली चली गई।
होटल में दरिंदगी, वीडियो बनाई : निकाह के बहाने एक बार फिर से जुलाई में दिल्ली से बुला लिया। महानगर के एक होटल में ले गया, जहां उसके तीन दोस्त भी थे। चारों ने मिलकर दरिंदगी की। क्लिपिंग भी बना लीं। फिर शहर के एक ठिकाने में देह व्यापार कको सौंप दिया। कोतवाल कृष्ण मुरारी ने बताया कि आज ही कोतवाली का चार्ज लिया है। मामले की जानकारी नहीं है। पीड़िता अगर मेरे पास आएगी तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।

मौलवी को बेचने की थी साजिश : जिस्म फरोशी के धंधे में झोंकने से पहले प्रेमी ने उसे बाहर के एक मौलवी को बेचने की साजिश रची थी। मौलवी होटल भी पहुंचा था। होटल में महिला को दिखाकर उससे कमरे और अन्य सर्विस का बिल भरवाया। इसी दौरान महिला ने शोर मचाने पर मौलवी पकड़े जाने के डर से भाग गया।
सुनवाई न हुई तो केरोसिन लेकर पहुंची थी थाने : देह व्यापार के ठिकाने से निकलकर पीड़िता बहेड़ी थाने पहुंची। नगर पालिका की राजनीति से जुड़े आरोपित के खिलाफ शिकायत दी। सुनवाई न होने पर भड़की महिला केरोसिन की कैन लेकर थाने पहुंची। किसी तरह उसके हाथ से कैन छीनी। तब एसएसपी से गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी है। फोन कर कहा कि बहेड़ी में अक्सर शव मिलते हैं। तुम्हारा भी शव कहीं पड़ा मिलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *