Thursday, May 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

इलाहाबाद शहर की सड़कें-गलियां हुई जानलेवा

इलाहाबाद: मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश का असर दूसरे दिन बुधवार को शहर की बदहाल सड़कों और गलियों में दिखाई दिया। कई मुहल्लों में सड़कें पूरी एक लेयर से करीब 100-150 मीटर तक धंस गई हैं। गलियां भी जगह-जगह बैठ गई हैं। लिहाजा, पहले से खतरनाक सड़कें और गलियां जानलेवा हो गई हैं।

कुंभ मेले के लिए चल रहे बड़े पैमाने पर सड़कों और सीवर लाइन के काम के कारण पूरा शहर खुदा है। मुख्य मार्गो की चौड़ीकरण का काम होने से वह बदहाली का शिकार हैं। सीवर लाइन बिछाने और घरेलू कनेक्शन के कारण गलिया भी गड्ढों में तब्दील हैं। दो दिन पहले गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, नगर निगम और एडीए की ओर से ओम गायत्री नगर मुहल्ले में शिव चौराहा के समीप करीब डेढ़ सौ मीटर रोड धंस गई। सड़क पर दो-ढाई फीट तक गहरा गड्ढा होने से पानी भी भरा है। पैदल तो लोग आ-जा रहे हैं, लेकिन चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। कालिंदीपुरम में भाऊराव देवरस, मीरापुर में ललिता देवी मंदिर के समीप, अल्लापुर में मटियारा रोड, अमिताभ बच्चन रोड, बाघंबरी रोड, करेली में विद्युत पॉवर हाउस, सोलह मार्केट, 60 फीट रोड, बेनीगंज में भगवत चौराहा के समीप सड़कें और गलियां भी धंस गई हैं। इसी तरह शिवकुटी, सोहबतियाबाग, अलोपीबाग, कर्नलगंज, लूकरगंज, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद की सड़कों के भी बैठ जाने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
चक मीरापट्टी, हरवारा, गयासुद्दीनपुर, महावीरपुरी कालोनी, प्रयागघाट रेलवे लाइन के किनारे के मुहल्लों में पानी दूसरे दिन भी नहीं निकल सका है। चक मीरापट्टी, गयासुद्दीनपुर और हरवारा मुहल्लों में कई घरों में भी पानी भरा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *