मुंबई की महिला ने इंदौर की लड़की को बताया पूर्व जन्म की बहन, जबरन लेने पहुंची, अरेस्ट
इंदौर
मुंबई की एक महिला और एक पुलिस कॉन्स्टेबल को इंदौर पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके ऊपर आरोप है कि दोनों ने एक लड़की को जबरन अपने साथ मुंबई ले जाने का प्रयास किया। महिला का कहना था कि लड़की उसके पूर्व जन्म की बहन है।
इंदौर के तिलक नगर थाना इंचार्ज स्वराज डाबी ने बताया कि 40 वर्षीय महिला का नाम किरन है। लड़की का घर इंदौर के चौहान नगर मे है। किरन अपने दोस्त आनंद मोढे के साथ लड़की के घर पहुंची और उसने दावा किया कि लड़की उसके पूर्व जन्म की बहन है।
किरन ने बताया कि लड़की की मां फरवरी में कैंसर का इलाज कराने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल परेल पहुंची थीं। उसकी मुलाकात उनसे वहीं हुई थी। दोनों की वहां दोस्ती हो गई। शिवानी ने किरन को अपना नंबर दे दिया और दोनों आपस में बात करने लगीं।
किरन ने यह दावा करना शुरू कर दिया कि शिवानी उसके पूर्व जन्म की बहन है। उसने उसपर दबाव बनाया कि वह उसे आकर म









