Saturday, August 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

नहा रही महिला का मोबाइल से बनाया विडियो, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: बोरीवली पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है, जिसमें आरोपी ने अपने घर के सामने रहने वाली महिला का नहाते वक्त विडियो बना लिया था। 19 वर्षीय आरोपी कॉलेज छात्र के घर से महिला के घर का बाथरूम साफ-साफ दिखता था। छात्र रोज नहा रही महिला का मोबाइल से विडियो बनाया करता था।
पुलिस के अनुसार, मामला तब सामने आया, जब छात्र महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे ही विडियो भेजने लगा। वह विडियो वायरल करने की बात कहकर उसकी बहन से दोस्ती करवाने की धमकी देने लगा। वह वॉट्सऐप ऑडियो मेसेज भेजकर कहता, ‘जैसा मैं कह रहा हूं, वैसा करो।’
विडियो देखकर चौंक गई पीड़िता
पुलिस के अनुसार, 6 सिंतबर को पीड़िता के मोबाइल पर अनजान नंबर से चार विडियो आए। जब उसने विडियो देखे, तो सभी विडियो नहाते हुए महिला के ही थे। विडियो उसके सामने वाली खिड़की से बनाए गए थे। जब पीडिता ने उसने भेजने वाले से पूछताछ की, न तो उसने जवाब दिया, न ही पहचान बताई। आरोपी ने सिर्फ धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी, तो वह विडियो सोशल साइट्स पर अपलोड कर देगा। धमकी में वह पीड़िता से उसकी बहन के बारे में जानकारी मांग रहा था। पीड़िता ने जब इसका जवाब नहीं दिया, तो आरोपी ने ऑडियो और पॉर्न क्लिप्स भेजने शुरू कर दिए। पीड़िता ने समझदारी दिखाते हुए अपने भाई को पूरी जानकारी दी। पीड़िता के भाई ने जब जानकारी हासिल की, तो आरोपी उसके घर के आस-पास का ही रहने वाला निकला। बोरीवली पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354(सी), 506, 509, आईटी ऐक्ट की धारा 66 (ई) और 67 (ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *